बिहार में 2 सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, 13 से अधिक घायल

Bihar Road Accidents News: बिहार में दो सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। यह हादसा मुजफ्फरपुर और सासाराम जिले में हुआ। हादसे में 13 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Road Accidents News Today

Bihar Road Accident News Today: बिहार में 2 सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

Bihar Muzaffarpur Sasaram Road Accidents: बिहार में बुधवार को 2 सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें पहला हादसा मुजफ्फरपुर जिले में हुआ, जबकि दूसरा हादसा सासाराम जिले से सामने आया। आइए, इन हादसों पर विस्तार से नजर डालते हैं…

विज्ञापन

मुजफ्फपुर में 5 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर में कार और बोलेरो के बीच बुधवार सुबह भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और शख्स ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

बारात के वापस लौटते समय हुआ हादसा 

मामला मीनापुर प्रखंड के रामपुर हरि थाना इलाके का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सीतामढ़ी के सैदपुर थाना के बालीगढ़ गांव से बारात चकिया गई हुई थी। बारात वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें शुभम महतो, विपिन महतो, कार धांगर, प्रद्युमन धांगर और इंद्र कुमार धांगर शामिल हैं। इंद्र कुमार धांगर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

विज्ञापन

सासाराम में 4 लोगों की मौत

सासाराम जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के गायघाट में गुप्ता धाम जाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलट गई, जिससे 4 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे। सभी कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कैमूर पहाड़ी पर चढ़ते समय गायघाट के पास वैन पहाड़ी सड़क से नीचे पलट गई, जिससे चीख पुकार मच गई। मृतक चारों महिलाएं हैं। घायलों को पहले  तो चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन यहां हालत गंभीर देखते हुए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

मृतक लोगों की हुई पहचान

बता दें कि पिकअप वैन भोजपुर जिला से सासाराम के गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रही थी। मृतकों में बक्सर के डुमरांव की रहने वाली मीरा देवी, भोजपुर जिला के कृष्णाब्रह्म की रहने वाली 60 वर्षीय परमेश्वरा देवी, भोजपुर जिला के ही शाहपुर थाना क्षेत्र की चंद्रावती देवी और बिहिया थाना के बेलवनिया गांव की रहने वाली तेतरा देवी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारी और कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को पिकअप वैन के अंदर से निकाला और सभी को चेनारी के सामुदायिक अस्पताल भेजा। घायलों में एक दो साल का बच्चा और कई महिलाएं भी हैं।

विज्ञापन

पिकअप वैन में सवार थे 25 से अधिक लोग

सासाराम सदर एसडीएम आशुतोष रंजन भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे, जिससे दुर्घटना के बाद 4 की मौत हो गई। वहीं, 6 या 7 लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि 12 से 15 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उनका भी इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ