Bihar News: 'चुनाव में आते हैं, समझ में नहीं...' बिहार दौरे से पहले RJD का पीएम मोदी पर पोस्टर वार

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के सिवान में दौरा करने जाएंगे, जहां वह हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं, पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले RJD ने उन पर पोस्टर वार किया है।

Bihar News (2)

पीएम मोदी पर RJD का पोस्टर वार (RJD Facebook)

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आएंगे और सिवान में हजारों करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। एक तरफ जहां NDA पीएम मोदी के सिवान दौरे को लेकर तैयारियां कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से लगातार पीएम मोदी के इस दौरे की आलोचना की जा रही है। इसी बीच RJD ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर पोस्टर वार किया है। इसमें उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे की तुलना बरसाती मेंढक से की है।

Advertisment

सामान्य प्रश्न:-

मेंढक बरसात में ही अधिक क्यों दिखते है? #Bihar #news #trend #RJD

Posted by R.J.D – राष्ट्रीय जनता दल on Thursday, June 19, 2025

क्या है RJD के पोस्टर में?

RJD ने अपने इन पोस्टरों में पीएम मोदी के सिवान दौरे की आलोचना करते हुए एक तरफ बरसात में मेंढक को दिखाया है और दूसरी तरफ चुनाव में पीएम मोदी को दिखाया है। इसके साथ ही एक और पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें पीएम मोदी खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके नीचे पोस्टर में लिखा है कि ‘चुनाव में आते हैं… समझ में नहीं’। सोशल मीडिया पर RJD के समर्थक इन पोस्टरों को खूब वायरल कर रहे हैं।

क्या बोले RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष?

इसी बीच आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि पिछले कुछ महीनों में 3 बार पीएम का दौरा हो चुका है। अरे, ये चुनावी साल है, इसलिए प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान मामले को लेकर कहा कि मैं भी उस दिन था जिस दिन लालू यादव का जन्मदिन था, जो फोटो दिखाया गया है, वो वहां का नहीं था। उसे बनाया (एडिट) गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ