Upendra Kushwaha से पहले इन 3 नेताओं को भी मिल चुकी है मारने की धमकी, लिस्ट में तेजस्वी के करीबी का नाम

Bihar News: बिहार के रालोमो राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी साल इससे पहले भी बिहार के 3 बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है?

3 Bihar Leaders Received Death Threats

इन 3 नेताओं को भी मिल चुकी है धमकी (News24 GFX)

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में बढ़ते आपराधिक मामलों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ दी। उन्होंने बताया कि उन्हें लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने पटना के एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने वह मोबाइल नंबर भी शेयर किया, जिससे उन्हें धमकी मिली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब बिहार में किसी नेता को इस तरह से जान से मारने की धमकी मिली हो? इससे पहले भी इसी साल बिहार के 3 बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। चलिए इन मामलों पर एक नजर डालते हैं…

पूर्व मंत्री जान से मारने की धमकी

इसी साल अप्रैल में बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती को फोन कर जान से मारने की धमकी मिली थी। बीमा भारती ने बताया था कि उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर एक व्यक्ति ने रंगदारी की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पूर्व मंत्री भारती ने पटना के फुलवारी शरीफ थाना में FIR दर्ज करवाई थी। इस दौरान बीमा भारती ने बताया कि साल 2018 में उनके बेटे की हत्या हुई थी और इससे पहले उनके सास-ससुर की हत्या हुई थी।

Advertisment

LJP सांसद को गोली मारने की धमकी

इसी साल की शुरुआत में 6 जनवरी 2025 को वैशाली से LJP सांसद वीणा देवी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिस पर एक शख्स ने पहले उनसे गाली-गलौच की और गोली मारने की धमकी दी। LJP सांसद वीणा ने इसकी शिकायत सदर थाने में दर्ज करवाई थी। इससे पहले भी उनके ऊपर चुनाव के दौरान एक बार हमला हुआ था।

तेजस्वी के करीबी को फेसबुक पर मिली धमकी

साल 2025 में ही मार्च महीने में बैकुंठपुर से आरजेडी के विधायक प्रेमशंकर यादव को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। फेसबुक लाइव आकर एक शख्स ने उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के तुरंत बाद प्रेमशंकर यादव ने बैकुंठपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि प्रेमशंकर यादव तेजस्वी यादव के करीबी हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ