हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, बिहार के IPS ने माफी मांगने के लिए दिया 15 दिन का समय

आईपीए, कुंदन कृष्णन की ओर से उनके वकील अपूर्व हर्ष ने यह कानूनी नोटिस जारी किया है. नोटिस के अनुसार, 17 जून 2026 को भोजपुर जिले के बिलौती गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी.

विज्ञापन
आईपीए, कुंदन कृष्णन की ओर से भेजा गया नोटिस. (Photo: ANI)

बिहार के सीनियर IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह के बीच विवाद कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है. IPS कुंदन कृष्णन ने बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है. ऐसा नहीं करने पर सांसद के खिलाफ 5 करोड़ रुपये के हर्जाने का मुकदमा दायर करने और आपराधिक मानहानि की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है.

भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले से शुरू हुआ विवाद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये विवाद भारत भूषण तिवारी की मौत और जमुई में हुई एक घटना को लेकर सांसद की ओर से दिए गए बयानों के बाद शुरू हुआ. आईपीए, कुंदन कृष्णन की ओर से उनके वकील अपूर्व हर्ष ने यह कानूनी नोटिस जारी किया है. नोटिस के अनुसार, 17 जून 2026 को भोजपुर जिले के बिलौती गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी. इसके बाद 24 जून को सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे.

यह भी पढ़ें: वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान, 15 साल की लड़की की हिम्मत को सलाम

विज्ञापन

नोटिस में लगाए गए कौन-कौन से आरोप?

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि सांसद ने इस दौरान कुंदन कृष्णन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जो निराधार हैं. नोटिस भेजने वाले पक्ष का कहना है कि इन बयानों से आईपीएस अधिकारी की छवि और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. इस मामले में बिहार सरकार ने 20 जून 2026 को रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था. नोटिस में इस आयोग का भी उल्लेख किया गया है.

जमुई की घटना को लेकर भी उठाए सवाल

कानूनी नोटिस में 22 सितंबर 2026 को एक निजी न्यूज पोर्टल को दिए गए सुधाकर सिंह के इंटरव्यू का जिक्र भी किया गया है. इसके मुताबिक, जमुई में एक किशोरी और उसके दोस्त के साथ कथित छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर सांसद ने बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे और कुंदन कृष्णन की भूमिका पर आरोप लगाए थे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola