'नीतीश की हालत में देखकर चिंतित हूं, बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है', तेजस्वी यादव ने किया दावा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार को इस हालत में देखकर चिंतित हूं, लोग उनके चेहरे का दुरुपयोग कर रहे हैं। वहीं, अमित शाह के बिहार दौर पर कहा कि उन्हें बिहार में पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए था। उन्हें तथ्यों, आंकड़ों या सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

RJD leader Tejashwi Yadav

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव।

विज्ञापन

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम भी किया है। मैं उन्हें इस हालत में देखकर चिंतित हूं, लेकिन लोग उनके चेहरे का दुरुपयोग कर रहे हैं। बीजेपी नियंत्रण कर रही है, उन्हें हाईजैक कर लिया गया है। वे अपनी मर्जी के मुताबिक अपने फैसले को उनपर थोप रहे हैं।’

 

Advertisment

अमित शाह के बिहार दौरे पर साधा निशाना

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जब अमित शाह आएं तो उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने 11 सालों में गुजरात और बिहार को कितना दिया। उन्हें बिहार में पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए था। उन्हें तथ्यों, आंकड़ों या सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। उनके भाषण में बहुत सारी गलतियां हैं। उन्हें कम से कम एनसीआरबी के आंकड़े तो पढ़ लेने चाहिए थे। जब वह वंशवाद के बारे में बोलते हैं तो उन्हें जीतन राम मांझी के परिवार के बारे में और चिराग पासवान के परिवार के बारे में भी बोलना चाहिए।’

विज्ञापन

तेजस्वी ने शाह को किया चैलेंज

तेजस्वी ने अमित शाह को चैलेंज करते हुए कहा कि लालू यादव को छोड़िए। तेजस्वी को ही आप आमने-सामने बातचीत के लिए बुला लीजिए। आप लोगों के लिए तेजस्वी ही काफी है। तेजस्वी सारे आंकड़ों का जवाब आपको सही-सही दे सकता है। तेजस्वी ने कहा, ‘2 दिन पहले गृह मंत्री बिहार आए थे। पीएम के बाद पार्टी में वही हैं। यह जानकर दुख होता है कि उनके पास आंकड़े सही नहीं होते हैं। सिर्फ झूठ और जुमला ही बोलते हैं। सिर्फ लालू यादव को कोसते हैं। उनकी तैयारी ठीक नहीं थी। उनके सभी आंकड़े गलत थे। आप आए तो ठीक, लेकिन बताते 20 साल में बिहार में कितने अपराध हुए। एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार 20 साल में 65 हजार हत्याएं हुई हैं। 25000 रेप और 1 लाख अपहरण हुए हैं। 3 लाख से अधिक चोरियां हुई हैं। उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों पर हमले हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की थी कि बिहार में क्या हो रहा है।’

‘जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है’

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब भी बीजेपी भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) को निर्देश देगी, तभी बिहार में चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने 20 साल पुरानी सरकार को जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है और जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘आप सभी जानते हैं कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं। यह होगा या नहीं यह बीजेपी के हाथ में है, जब बीजेपी चुनाव आयोग को इशारा करेगी, तब चुनाव होंगे। लेकिन इस बार बिहार की जनता ने 20 साल पुरानी सरकार को जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है, इस बार जनता ने मन बना लिया है, इस बार बदलाव होने वाला है। देश भर से बीजेपी के सभी नेता बिहार का दौरा करेंगे। बीजेपी की परंपरा है कि ये लोग उस राज्य का दौरा करते हैं जहां चुनाव होते हैं, हालांकि यह उनका अपना फैसला है।’ तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर अमित शाह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर आरक्षण का दायरा बढ़ाने की सीमा नहीं बढ़ाई गई है, तो वे अपने भाषणों में इसका जिक्र क्यों नहीं करते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ