500 में गैस सिलेंडर, 200 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले राजद ने किए 24 वादे

RJD Election Manifesto: लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले राजद ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लालू यादव के नेतृत्व वाली राजद ने चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जनता से 24 वादें पूरे करने का संकल्प लिया है।

Bihar News, Tejashvi Yadav, RJD

Tejawshvi Yadav

RJD Election Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। 19 अप्रैल को देश में पहले चरण के मतदान होने हैं। वहीं चुनाव शुरू होने से पहले लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन

1 करोड़ सरकारी नौकरी

विज्ञापन

राजद ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में देश की जनता के लिए 24 वादों का ऐलान किया है। जिसके तहत 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का जिक्र शामिल है। यही नहीं राजद का कहना है कि इसी साल 15 अगस्त से नौकरी की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

राजद का घोषणा पत्र

राजद के 24 वादों वाले घोषणा पत्र में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों और युवाओं के लिए कई योजनाएं शामिल हैं। चुनावी घोषणा पत्र में राजद ने रक्षा बंधन से पहले गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना लागू करने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने, बिहार को 1 लाख 60 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज, अग्नीवीर योजना खत्म करने, बिहार की जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली और गैस सिलेंडर का दाम घटाकर 500 रुपये तक करने के वादे शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिहार में राजद का दबदबा

बता दें कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने भी कांग्रेस के नेतृत्व वाली INDIA महागठबंधन का साथ पकड़ लिया है। ऐसे में बिहार की 40 सीटों में से राजद ने 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं तो वहीं राज्य की नौ सीटें कांग्रेस के खाते में हैं। हालांकि बिहार की ज्यादातर हॉट सीटें राजद के पास हैं और इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए राजद पुरजोर कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ