---विज्ञापन---

बिहार angle-right

क्या है ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जाॅब स्कैम? देश भर में ऑनलाइन चल रहा था यह धंधा, ऐसे हुआ पर्दाफाश

All India Pregnant Job Scam Nawada: बिहार में महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 26 आरोपियों को नामजद कर 8 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

---विज्ञापन---

All India Pregnant Job Scam Nawada: बिहार के नवादा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की साइबर थाना पुलिस ने महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ऑनलाइन महिलाओं की तस्वीरें उपलब्ध करवाते थे। इसके बाद उनका फोटो और अन्य डिटेल्स ले लेते थे। प्रेग्नेंट करने पर 13 लाख रुपए और नहीं करने पर 5 लाख रूपए देने का झांसा दिया जाता था।

जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस इनपुट पर एसआईटी ने शुक्रवार को जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरम्हा गांव में मुन्ना कुमार उर्फ दीपक के यहां छापेमारी की। पुलिस ने यहां से आठ आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जबकि इस गिरोह का सरगना मुन्ना समेत 2 दर्जन आरोपी भाग निकले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह में कुल 25-30 ठग शामिल थे। छापेमारी में पुलिस ने 9 मोबाइल, प्रिंटर और डेटा बरामद किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः दरभंगा में भूमाफिया के निशाने पर तालाब, 1964 में 350 थे अब सिर्फ 84 बचे

ऐसे करते थे ठगी

कार्रवाई के बाद डीएसपी कल्याण आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अपराधी ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जाॅब नामक संस्था के जरिए ठगी का गिरोह चला रहे थे। सभी आरोपी लोगों को महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर ठगी कर मोटी रकम ऐंठते थे। इसके लिए वे लोगों को मोबाइल पर फोटो भी भेजते थे। इसके बाद प्रेग्नेंट करने पर 13 लाख और नहीं करने पर 5 लाख रुपए देने का झांसा दिया जाता था।

---विज्ञापन---

आरोपी लोगों से पंजीकरण के नाम पर 799 रुपए ऑनलाइन मांगते थे। इसके बाद सिक्योरिटी फीस के नाम पर 5 हजार से 20 हजार रुपए तक लेते थे। हालांकि इन्होंने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है इसको लेकर अभी खुलासा होना बाकी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः PM Modi in Ayodhya: अयोध्या से पीएम मोदी के जाते ही गमले लूटने की मची होड़, देखती रही पुलिस

देशभर के लोगों को बनाते थे निशाना

आरोपियों के फोन से मिले डेटा के आधार पर पुलिस ने कई लोगों से बातचीत की है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दूसरे राज्य के लोगों को भी अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने फोन से कई महिलाओं और पुरूषों की तस्वीरें भी बरामद की है। मामले में पुलिस ने 26 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में मुन्ना कुमार मुख्य अपराधी है जो कि अभी भी फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

First published on: Dec 31, 2023 11:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola