दरभंगा में भूमाफिया के निशाने पर तालाब, 1964 में 350 थे अब सिर्फ 84 बचे

Pond stolen overnight in Darbhanga Bihar: बिहार में सड़क और पुल के बाद अब तालाब भी चोरी हो रहे हैं। दरभंगा में भूमाफिया ने एक तालाब पर मिट्टी भरवाकर उस पर झोपड़ी बनवा दी।

Pond stolen overnight in Darbhanga Bihar

Pond stolen overnight in Darbhanga Bihar

Pond stolen overnight in Darbhanga Bihar: बिहार के दरभंगा से भूमाफिया की नई कारस्तानी सामने आई है। यहां भूमाफिया ने रातों-रात तालाब की जगह पर एक झोपड़ी बना दी। रात को जब लोग सोने गए तो तालाब मौजूद था लेकिन जब सुबह उठे तो वहां एक झोपड़ी दिखाई दी। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी भूमाफिया इस तालाब पर कब्जे की कोशिश कर चुका था लेकिन अधिकारियों की सजगता के चलते वह उस पर कब्जा नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना इलाके के वार्ड संख्या 4 का है। यहां नीम पोखर इलाके में भूमाफिया ने 12 बीघा तालाब को मिट्टी से भरवाकर उस पर झोपड़ी बना दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक भूमाफिया फरार हो चुके थे। लोगों ने बताया कि ये तालाब सरकारी रिकाॅर्ड में है। तालाब के जरिये स्थानीय लोग मछली पालन का काम करते थे।

bihar_pond_1.jpg

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप

बता दें कि एक सप्ताह पहले दिन के दौरान भूमाफिया ने तालाब का पानी निकाला और उसमे मिट्टी भर दी लेकिन लोगों ने समय रहते इसकी सूचना पुलिस को दे दी इसके बाद प्रशासन ने सामान जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस भी भूमाफिया से मिली हुई है।

विज्ञापन

ऐसे कम होते गए तालाब

दरभंगा में भूमाफिया लगातार तालाबों पर कब्जा करते जा रहे है। इसकी बानगी इन आंकड़ों के जरिए होती है। दरभंगा में 1964 में 350 से जयादा तालाब थे। इसके बाद 1989 में घटकर 213 रह गए। इसके बाद 2021 में दरभंगा नगर-निगम ने जब पुनः सर्वेक्षण किया तो 213 की जगह 119 तालाब ही बचे थे। वहीं 2023 में इसकी संख्या घटकर 84 रह गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ