प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल पर लगाए गंभीर आरोप

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या है पूरा मामला, पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट…

Prashant Kishor target nitish kumar
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेताओं पर मोर्चा तेज कर दिया है। पटना में प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दोनों नेताओं के बीच गहरे रिश्ते हैं और 2020 में कोविड संकट के दौरान मंगल पांडेय ने दिल्ली के द्वारका स्थित CGHS लिमिटेड में पत्नी के नाम पर 86 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा, जिसमें दिलीप जायसवाल ने आर्थिक मदद की।

मंगल पांडेय पर लगाए आरोप

विज्ञापन

प्रशांत किशोर के मुताबिक, 6 अगस्त 2019 को अपने अकाउंट से जायसवाल ने मंगल पांडेय के पिता को 25 लाख रुपये भेजे, जिसे बाद में बहु उर्मिला पांडेय के अकाउंट में ट्रांसफर किया। इसके अलावा, अवधेश पांडेय ने 30 लाख रुपये भी बहु को दिए। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि यह राशि फ्लैट खरीद में लगी, लेकिन 2020 के एफिडेविट में किसी लोन का जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सौदे के बाद दिलीप जायसवाल के मेडिकल कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया।

एम्बुलेंस खरीद पर भी उठाए सवाल

प्रशांत किशोर यही नहीं रुके उन्होंने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में एम्बुलेंस खरीद पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि फरवरी 2022 में स्वास्थ्य विभाग ने 200 करोड़ रुपये में 1250 एम्बुलेंस खरीदने का टेंडर जारी किया। इसमें 466 टाइप-सी एम्बुलेंस की कीमत तय थी, लेकिन फोर्स मोटर्स से इन्हें 28,47,580 रुपये हर गाड़ी के हिसाब से खरीदा गया।

विज्ञापन

जबकि बाजार दर करीब 21 लाख थी। टाटा मोटर्स को तकनीकी आधार पर टेंडर से बाहर कर दिया गया। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह खरीद अन्य राज्यों की तुलना में कहीं ज्यादा महंगे हैं और इससे सरकारी खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ