AIMIM Candidate vs Pawan Singh Karakat Bihar: देश के चर्चित फायर ब्रांड मुस्लिम लीडर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन इन दिनों बिहार की हॉट सीट काराकाट के दौरे पर हैं। इस दौरान वे न केवल अपनी पार्टी की कैंडिडेट प्रियंका चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं, बल्कि विपक्षी प्रत्याशियों पर जोरदार हमला भी बोल रहे हैं।
उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी भोजपुरी स्टार पवन सिंह, NDA समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा, INDIA अलायंस समर्थित CPIML प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजाराम सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबको धूल चटा देंगे। बखिया उधेड़कर रख देंगे। आदिल हसन काराकाट लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जहां भी जा रहे हैं, वहां इन तीनों प्रत्याशियों पर हमला बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:चोर उचक्के से लेकर मंगलसूत्र तक…Arvind Kejriwal के 8 बड़े बयान
चार कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा
काराकाट लोकसभा सीट के समीकरण बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट से जदूय के बाहुबाली उपेंद्र कुशवाहा सांसद हैं, लेकिन इस बार भोजपुरी स्टार पवन सिंह के चुनावी रण में उतरने से इस सीट पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
इस सीट ने भाजपा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जहां फिर से उपेंद्र कुशवाहा पर भरोस जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा दोनों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चुनावी रण AIMIM ने भी प्रियंका चौधरी को उतारा है। ऐसे में काराकाट में चार कोणीय मुकाबला इस बार के चुनाव परिणामों को रोमांचक बना सकता है।
यह भी पढ़ें:‘जबरन ऑपरेशन करा फैमिली प्लानिंग करवाई, अब कहते 2 बीवियां रखो’; मणिशंकर अय्यर पर भी भड़के अनिल विज
बिहार में 13 मई को 5 सीटों पर मतदान
बता दें कि बिहार में चौथे चरण में 13 मई को 5 सीटों पर मतदान होगा। अब से पहले 3 चरणों के मतदान में भी बिहार शामिल रहा। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, मुंगेर और बेगूसराय में वोटिंग होगी। आज चौथे चरण का चुनाव प्रचार थम गया। चौथे चरण में 9 हजार से ज्यादा बूथों पर वोटिंग होगी। सबसे ज्यादा 13 कैंडिडेट उजियारपुर से चुनावी रण में हैं। सबसे कम प्रत्याशी दरभंगा से 8 हैं। बेगुसराय में सबसे ज्यादा करीब 22 लाख वोटर्स हैं। वहीं उजियारपुर के करीब 17 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
यह भी पढ़ें:सालार का बेटा, किसी के बाप की नहीं सुनता…Asaduddin Owaisi का भाई अकबरुद्दीन पर बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
14 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
15 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines