Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बेटे की हत्या का सदमा झेल रही महिला का बिहार में बेरहमी से मर्डर, पता पूछने के बहाने आंख में गोली मारी

Patna Woman Murder Inside Story: पटना में बदमाशों ने बेटे की मौत का सदमा झेल रही मां की आंख में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

Author
Edited By : Swati Pandey Updated: Jan 5, 2024 23:13

Patna Woman Murder Inside Story: पटना के बिहटा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेटे की हत्या का सदमा झेल रही महिला को भी दर्दनाक मौत मिली। अचानक से चार लोग बाइक पर सवार होकर आते हैं और महिला गोली मारकर चले जाते हैं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते है। गोली महिला की आंख में लगती है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। कुछ साल पहले महिला के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

आंख में मारी गोली

घटना आज की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन बाइक सवार गली में आए थे। तीनो शख्स मुंह में गमछा बांधे हुए थे। तीनों शख्स पहले महिला के घर जाते है, जब महिला घर पर नहीं मिलती है तो वह वापस आने लगते है, लेकिन महिला रास्ते ही मिल जाती है। महिला को देख तीनों आरोपी पहले उसका नाम पूछते है फिर जैसे ही वह अपना नाम बताती है। आरोपी उसकी आंख में गोली मारकर भाग जाते है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: ‘विधवा’ होने के गम में गर्भवती ने बच्चे सहित दे दी जान, 

मौके पर ही हो गई मौत

गोली महिला की बायीं आंख में लगी थी। गोली लगने की वजह से उसकी बाईं आंख  पूरी तरह से अंदर चली गई थी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ती है। जब तक आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: ये कैसा इश्क! बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए मां-बाप के साथ ही खेल दिया ‘गंदा’ खेल

महिला के बेटे की भी हुई थी हत्या

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं, लेकिन जब तक वो कुछ समझते बाइक सवार वहां से फरार हो जाते है। कुछ दूर चलते ही आरोपियों की बाइक असंतुलित होकर गिर जाती है। ग्रामीण उनको पकड़ने के भागते हैं।

ग्रामीणों को आता देख आरोपी हवाई फायरिंग करके वहां से पैदल ही भाग जाते हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के मुताबिक मृत महिला के बेटे की भी गोली मारकर हत्या की गई थी।

 

First published on: Jan 05, 2024 07:30 PM

संबंधित खबरें