डीजे पर बजा 'तमंचे पर डिस्को' तो डांस करते-करते कुख्यात अपराधी ने दनादन कर दी फायरिंग

Patna Video Viral : बिहार से डीजे की धुन पर डांस करते हुए फायरिंग करने का मामला सामने आया है। शादी समारोह में एक कुख्यात अपराधी पहुंचा और तमंचे पर डिस्को गाना बजते ही उसने गोलियां चली दीं। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Patna Tamanche Pe Disco video viral

डीजे की धुन पर डांस करते हुए अपराधी ने चलाई गोली।

विज्ञापन

Patna Video Viral (नीरज त्रिपाठी) : बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर तमंचे पर डिस्को करने का वीडियो वायरल हो रहा है। फेसबुक पर अपलोड किया गया यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में कुछ युवा डीजे की धुन पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। अचानक से डीजे पर ‘तमंचे पर डिस्को’ का गाना बजने लगा, जिस पर इन युवाओं की टोली में से एक युवक ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी।

यह मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड नंबर एक का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक कुख्यात अपराधी शादी समारोह में पहुंचा, जहां डीजे बज रहा था। डीजे की धुंध में कई युवक डांस कर रहे थे, तभी यह अपराधी भी नाचने लगा।

Advertisment

शादी समारोह में चलीं गोलियां

विज्ञापन

डीजे की धुन में डांस करते-करते कुख्यात अपराधी ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। उसने एक-एक कर कई गालियां चलाईं। इस दौरान शादी समारोह में शामिल एक युवक ने फायरिंग का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने इस वीडियो को फेसबुक में अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया में अपलोड होते ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अपराधी को पकड़ने में जुटी पुलिस

वायरल वीडियो को लेकर कंकड़बाग पुलिस स्टेशन के प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि इस वीडियो में फायरिंग करते हुए कुख्यात अपराधी रिकी दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ