हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Patna में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने इस तरह किया खुलासा

पटना के मनेर गांव में 11 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में ह़ड़कंप मच गया था।

विज्ञापन

पटना के मनेर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फिर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का आरोपी उसी के गांव का रहने वाला 45 वर्षीय भोला राय है, जिसने बगीचा में बच्ची को अमरूद देने के बहाने बुलाया था और फिर बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची किसी के सामने भेद न खोल दे, इसीलिए उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा? 

हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने मनेर थाना को घेर लिया और आरोपी को भीड़ को सौंपने की मांग करने लगे। वहीं, मौके पर मौजूद सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने भीड़ को समझा कर शांत कराया। सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर की गई। उसके बाद जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

विज्ञापन

सिटी एसपी ने बताया की आरोपी भोला राय पहले से बच्ची के साथ छेड़खानी करता था। घटना के दिन उसने बच्ची को फिर से अमरूद देने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालात गंभीर हो गई थी। वो किसी को बता न दे, इसके लिए उसे मारकर उसे पेड़ पर लटका दिया था।

क्या है पूरा मामला?  

दरअसल, मनेर जिले में 11 साल की मासूम का शव बगीचा में लटका मिला था। इस खबर से गांव में कोहराम मच गया था। दरअसल, बच्ची के दुष्कर्म हुआ, फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, मौके पर पहुंची टीम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola