पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, मौके पर पहुंची टीम

Patna Civil Court Bomb Threat: बिहार में इलेक्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच बीते दिन खबर आई कि पाकिस्तान से तीन आतंकी बिहार में घुस आए हैं। इसके बाद आज पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Patna Civil Court Bomb

Photo Credit- X

Patna Civil Court Bomb Threat: पिछले कुछ दिनों में स्कूल कॉलेजों को तो बम से उड़ाने की कई धमकियां मिली हैं। अब ये धमकियां कोर्ट के लिए भी आ रही हैं। हाल ही में पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके लिए एक ईमेल किया गया, जिसमें कहा गया कि फोन के जरिए कोर्ट को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद ही कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर अधिकारी और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंच गई हैं।

कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

आज पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके लिए एक ईमेल भेजा गया है। इसमें कहा गया कि फोन के जरिए कोर्ट को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद ही तुरंत प्रशासन एक्टिव हो गया। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीमें मौजूद हैं। इस मामले की जांच जारी है।

बिहार में घुसे 3 आतंकी

बिहार में इलेक्शन का माहौल है। ऐसे में बीते दिन तीन आतंकियों के राज्य में घुसने की खबर सामने आई। इसके बाद इन तीनों की तस्वीरें सामने आईं। इस पर इनाम का भी ऐलान किया गया। जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों के नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि इन तीनों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है। यह तीनों काठमांडू (नेपाल) पहुंचे, जहां से पिछले हफ्ते वे बिहार पहुंच गए। अब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से एक बार फिर से हलचल मच गई है।

दिल्ली के स्कूल-कॉलेजों को भी मिली धमकी

बीते दिन दिल्ली के 20 से ज्यादा कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसमें चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों के नाम थे, जिन्हें धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ