डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर भारी हंगामा

बिहार में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि शिक्षक बहाली में बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेश के उम्मीदवारों ने राज्य में योगदान दिया है। पढ़ें पटना से अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट।

Domicile Policy in bihar

Domicile Policy in bihar

विज्ञापन

बिहार में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। राजधानी पटना के जेपी गोलंबर पर हजारों की संख्या में जुटे छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। इन छात्रों ने पड़ोसी राज्यों की तरह बिहार में भी डोमिसाइल नीति लागू किए जाने की मांग की है। छात्रों के मुताबिक, सरकार की डोमिसाइल नीति उन्हें राज्य की सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मिलने वाले अवसरों से वंचित कर सकती है।

किन-किन राज्यों में डोमिसाइल नीति ? 

बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में डोमिसाइल नीति लागू है, लेकिन बिहार में नहीं है। डोमिसाइल नीति नहीं होने के कारण चाहे महिलाओं को आरक्षण का मामला हो या ईबीसी कोटे के 10% आरक्षण का मामला, बिहारी अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी गोलंबर से आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इससे प्रदर्शन और उग्र हो गया।

Advertisment

पुलिस और छात्रों के बीच झड़प

पुलिस और छात्रों के बीच कई बार झड़प की स्थिति बनी। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। छात्र संगठनों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार इस नीति को लागू नहीं करती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

कई जगहों पर ट्रैफिक पर असर 

कई जगहों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है और आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। वहीं, प्रशासन फिलहाल बातचीत और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश में जुटा हुआ है। यह प्रदर्शन बिहार में युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा को लेकर बढ़ती चिंता को दिखाता है, जो आने वाले दिनों में और भी बड़ा रूप ले सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ