पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने मारा छापा, थाने लेकर चली गई प्रचार गाड़ी, देखें Video

Pappu Yadav Office Raid : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। चुनाव के बीच पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापा मारा है।

बीते मंगलवार को पप्पू यादव के पिता का निधन हो गया। फाइल फोटो

पप्पू यादव। (File Photo)

Pappu Yadav Office Raid : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उम्मीदवार भी अपने क्षेत्र में जाकर जनता से वोट मांग रहे हैं। इस बीच बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के ठिकाने पर छापेमारी गई है। पुलिस ने पप्पू यादव के ऑफिस की तलाशी ली। इसके बाद पुलिस प्रचार की गाड़ी को लेकर थाने चली गई।

विज्ञापन

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट इस वक्त सुर्खियां में है। कांग्रेस के बागी नेता पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूर्णिया सीट से निर्दलीय नामांकन भरा है। इस बीच पप्पू यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और उनके ठिकाने पर छापेमारी का दावा किया है। हालांकि, बिहार पुलिस ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

पप्पू यादव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि सरकार कितना नीचे गिरेगी, पूर्णिया के बेटे को और कितना परेशान करेगी? जनता इसका जवाब देगी। बीजेपी-जदयू की सरकार का हार का डर अच्छा लगा। मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए इनके पास पुलिस बल नहीं है और छापा मारने के लिए सैकड़ों पुलिस भेज दिया।

विज्ञापन

पप्पू यादव के समर्थकों ने की नारेबाजी 

पप्पू यादव ने एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भारी संख्या में सुरक्षाबल और पुलिस के जवान नजर आ रहे हैं। पुलिस ने डीजे लगे वाहन पर कार्रवाई की, जिस पर पप्पू यादव के पोस्ट लगे थे। पुलिस चुनाव प्रचार की इस गाड़ी को लेकर चली गई। वीडियो में पप्पू यादव के समर्थक सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों से भिड़े पप्पू यादव

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पप्पू यादव के दफ्तर पर छापा मारा। इसकी सूचना मिलते ही पप्पू यादव अपने दफ्तर पहुंचे, जहां उनकी अधिकारियों से तू-तू मैं-मैं हो गई। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार ने अधिकारियों से पूछा कि आप किसके आदेश पर आए हैं। हमें ऑर्डर दिखाइए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ