---विज्ञापन---

‘जब लालू जेल में थे तब पैदा हुई मीसा भारती’, राबड़ी देवी के बयान पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

Rabri Devi Vs Giriraj Singh : बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भाजपा और जेडीयू पर हमला बोला। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज मंत्री ने पटलवार किया। उन्होंने कहा कि शायद उनके पति लालू यादव को आपातकाल के बारे में याद होगा।

Rabri Devi Vs Giriraj Singh : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने पर राजद ने जमकर विरोध किया। पूर्व सीएम और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राबड़ी देवी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब लालू यादव जेल में थे तब मीसा भारती पैदा हुई थी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राबड़ी देवी के बयान पर कहा कि वे राज्य की सीएम रह चुकी हैं। वे एक पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी हैं। वे एक पूर्व उपमुख्यमंत्री की मां हैं। उन्हें कुछ भी कहने का अधिकार है। अगर यह (लोकतंत्र) खत्म हो जाता तो ऐसी बातें उनकी जुबान से नहीं निकलतीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बिहार में जीतनराम मांझी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, RJD बोली- जल्द मचेगी भगदड़

कांग्रेस की गोद में खेल रहे लालू : गिरिराज सिंह

---विज्ञापन---

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि शायद उनके पति को पता है कि उन पर भी आपातकाल लगाया गया था और वे जेल में थे। जब लालू यादव जेल में थे तब एक बेटी पैदा हुई थी और उनका नाम मीसा भारती रखा। उस समय को याद कीजिए। आज वे कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार की BJP से बढ़ने लगी है नाराजगी, कभी भी छोड़ सकते हैं PM मोदी का साथ! सामने आए बड़े कारण

जानें राबड़ी देवी ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू दोनों दल एक नई परंपरा शुरू करने जा रहे हैं। पीएम मोदी कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ तो क्या उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे देश को बसा दिया? अगर पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया तो फिर किसने काम किया? हम इस परंपरा का विरोध करते हैं।

First published on: Jul 26, 2024 06:39 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola