---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था मुस्लिम शिक्षक, बिहार के मुजफ्फरनगर में सामने आया कांड

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में जो मामला सामने आया है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बच्चियों के परिजन स्कूल पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मामला प्रशासन के संज्ञान में भी आ गया है। परिजनों ने मामले के संबंध में पुलिस को भी सूचित किया है। पियर थाना इलाके के स्कूल में हुआ कांड चर्चा का विषय बना हुआ है।

---विज्ञापन---

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में स्कूली बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। यह अनैतिक काम कोई और नहीं, बल्कि उसी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक करता था। जिस शिक्षक पर देश के भविष्य को सुधारने की जिम्मेदारी थी, उसने अपने पेशे को दागदार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मासूम बच्चियों ने तंग आकर अपनी आपबीती परिजनों को बता दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत स्कूल आकर प्राचार्य से की। वहीं, कुकृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। पूरा मामला जिले के पियर थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल का बताया जा रहा है। पूर्वी मुजफ्फरपुर के एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि जांच करवाई जा रही है। मामला गंभीर है।

यह भी पढ़ें:जज साहब! देह व्यापार चलाना है…परमिशन दे दीजिए, मद्रास हाई कोर्ट में पहुंची अजीबोगरीब डिमांड

---विज्ञापन---

स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर पर आरोप है कि वह पढ़ाई के बहाने कक्षा में बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। आरोपी का नाम मोहम्मद कासिम अंसारी है। वह कक्षा की कई लड़कियों से छेड़छाड़ कर चुका है। परिजनों ने बताया कि बच्चियां डरी हुई हैं। रोते हुए कई बच्चियों ने अपने साथ हुई अमानवीयता की जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी का सुराग नहीं है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। स्कूल के प्राचार्य ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

एसडीएम का भरोसा-कड़ी कार्रवाई की जाएगी

बंदरा प्रखंड क्षेत्र के पियर थाना इलाके के एक मध्य विद्यालय में मामला सामने आने के बाद कई संगठनों ने रोष जाहिर किया है। एक बच्ची के परिजनों ने बताया कि बेटी स्कूल से लौटने के बाद रो रही थी। जिसके बाद कई बच्चियों से छेड़छाड़ का पता लगा। अगले दिन वे स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने कहा कि टीचर स्कूल नहीं आया है। एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य और संबंधित थाने की पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच हो रही है और दोषी मिलने पर कासिम के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:शादी करता, सुहागरात मनाता और भाग जाता; बेहद शातिर है ये शख्स…महिला ने ऐसे फंसाया

यह भी पढ़ें:आंध्र प्रदेश है ‘गांजा कैपिटल’, जगन मोहन हैं ‘पाब्लो एस्कोबार’; ये क्या बोल गए चंद्रबाबू नायडू

---विज्ञापन---
First published on: Jul 26, 2024 03:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola