Bima Bharti Pappu Yadav: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी बीमा भारती ने पप्पू यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे बड़े हैं। उनसे आग्रह है कि वे महागठबंधन में अपना फर्ज निभाएं। मुझे महागठबंधन ने उम्मीदवार बनाया है। इसके लिए मैं सभी नेताओं का धन्यवाद देती हूं।
‘पप्पू यादव हमारे गार्जियन हैं’
बीमा भारती ने कहा कि पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय किया है। वे हमारे गार्जियन हैं। उन्हें गार्जियन की तरह अपना फर्ज निभाना चाहिए। यह लड़ाई पूरे देश की है। केवल पूर्णिया की नहीं है।
‘उम्मीद है कि पप्पू यादव चुनाव नहीं लड़ेंगे’
अगर पप्पू यादव चुनाव लड़ते हैं तो क्या यह फ्रेंडली फाइट होगी, इस पर बीमा भारती ने कहा कि अभी तो फिलहाल कुछ नहीं बता सकते हैं। उम्मीद है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। हमें समर्थन देंगे।
23 मार्च को RJD में शामिल हुईं बीमा भारती
बता दें कि बीमा भारती पहले जनता दल (यूनाइटेड) में थीं। वह रुपौली से विधायक हैं और मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 23 मार्च को RJD की सदस्यता दिलाई, जिसके बाद उन्हें पूर्णिया से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया गया।
दो अप्रैल को नामांकन करेंगे पप्पू यादव
दूसरी तरफ, पप्पू यादव ने कहा कि वे दुनिया छोड़ देंगे, लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के लोग चाहते हैं कि उनके हाथ में कांग्रेस का झंडा हो। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव 2 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
यह भी पढ़ें: Purnia Lok Sabha Seat: पप्पू यादव यूं ही नहीं लड़ना चाहते पूर्णिया से चुनाव, सता रहा यह बड़ा डर
पूर्णिया से तीन बार सांसद रहे पप्पू यादव
पप्पू यादव पूर्णिया ने तीन बार सांसद रहे। वे सबसे पहले 1991 में यही से निर्दलीय चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद वे 1996 में भी तीसरी बार यहां से सांसद चुने गए। हालांकि, दो बार वे मधेपुरा सीट से सांसद चुने गए, लेकिन पूर्णिया से उनका ज्यादा लगाव है। यही वजह है कि वे पूर्णिया से हर हाल में चुनाव लड़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्णिया में महागठबंधन को लगा बड़ा झटका, इस दिन नामांकन करेंगे पप्पू यादव
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines