पप्पू यादव क्या अब छोड़ देंगे ‘हाथ’? RJD-Congress के म‍िलन से पूर्णिया से जुदा हुआ 'बाहुबली'

Pappu Yadav Bima Bharti: बिहार की पूर्णिया सीट से आरजेडी ने बीमा भारती को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से पप्पू यादव चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा भी था कि उनकी पूरी इच्छा है कि वे पूर्णिया से चुनाव लड़ें।

Pappu Yadav Bima Bharti

Pappu Yadav Bima Bharti

विज्ञापन

Bihar Purnia Lok Sabha Election 2024 Pappu Yadav Bima Bharti: : पप्पू यादव को महागठबंधन से बड़ा झटका मिला है। वे जिस पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, वहां से आरजेडी ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। यहां से जेडीयू से आईं बीमा भारती को टिकट दिया गया है। पप्पू यादव इस सीट पर अपना दावा ठोंकते आ रहे हैं। ऐसे में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि पप्पू यादव कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

पूर्णिया सीट से 3 बार सांसद चुने गए पप्पू यादव

गौरतलब है कि पप्पू यादव कुल 5 बार सांसद रहे हैं। वे 3 बार पूर्णिया तो 2 बार मधेपुरा सीट से लोकसभा पहुंचे हैं। पूर्णिया से वे 1991, 1996 और 1999 में चुने गए। वहीं, मधेपुरा से उन्होंने 2004 और 2014 में जीत दर्ज की। पप्पू यादव ने बीमा भारती को टिकट मिलने के बाद कहा था कि उनकी प्रबल इच्छा है कि वे पूर्णिया से चुनाव लड़ें। यहां के लोगों ने उन्हें अपने दिल से जुदा नहीं किया है।

विज्ञापन

20 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव

पप्पू यादव  20 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी कमजोर और मजबूर हैं। राहुल गांधी को सबसे ज्यादा गालियां दी गई हैं। लोगों का दिल जीतने की हिम्मत राहुल गांधी में है, जो कोई भी बीजेपी नेता कभी नहीं कर सकता है। पप्पू ने कहा कि पीएम मोदी को लोगों को नोटबंदी, कोविड-19, रोजगार और एमएसपी के बारे में बताना चाहिए।

विज्ञापन

पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे पप्पू यादव?

पप्पू यादव ने कहा था कि वे किसी के दबाव में पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे। वे यहां से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक तरफ हो जाएगी तो भी मैं पूर्णिया को छोड़कर नहीं जाऊंगा। मैं यहीं पर रहूंगा।

विज्ञापन

RJD ने 26 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

महागठबंधन के तहत RJD को सीतामणी, वैशाली, सारण, गया, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर, वाल्‍म‍िकीनगर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, बक्‍सर, पाटलीपुत्र, जमुई, बांका, सीहोर, सीवान, गोपालगंज, उज‍ियारपुर, झांझरपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्ण‍िया, अरर‍िया और हाजीपुर सीट मिली है।

विज्ञापन

कांग्रेस को मिलीं 9 सीटें

कांग्रेस को क‍िशनगंज, कट‍िहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, पश्‍चिमी चंपारण, पटना साह‍िब, सासाराम और महाराजगंज, CPI-ML को आरा, काराकट और नालंदा, CPI को बेगुसराय और CPM को खगड़‍िया सीट मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ