पूर्णिया में महागठबंधन को लगा बड़ा झटका, इस दिन नामांकन करेंगे पप्पू यादव

Pappu Yadav Purnia: पूर्णिया सीट पर महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पप्पू यादव यहां से चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या कांग्रेस के सिंबल पर लड़ेंगे।

Lok Sabha Election 2024 Bihar RJD Lalu Prasad Yadav Pappu Yadav

पप्पू यादव को नहीं मिलेगा कांग्रेस का सिंबल

Pappu Yadav Purnia Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट शेयरिंग के तहत पूर्णिया सीट आरजेटी को मिली है, जहां से उसने बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि यहां से पप्पू यादव चुनाव लड़ना चाहते हैं। अब खबर आ रही है कि पप्पू यादव 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।  हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे कांग्रेस के सिंबल पर लड़ेंगे या निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोंकेंगे। फिलहाल, इससे महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

2 अप्रैल को 10 बजे नामांकन करेंगे पप्पू यादव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दो अप्रैल को 10 बजे समाहरणालय में नामांकन करेंगे। इस दौरान लोगों से आग्रह किया गया है कि उन्नत और समृद्ध पूर्णिया बनाने के लिए पप्पू यादव को नामांकन कार्यक्रम के दौरान पहुंच कर अपना आशीर्वाद दें। हालांकि, इससे पहले पप्पू यादव ने कहा था कि वे 4 अप्रैल को कांग्रेस के सिंबल पर पूर्णिया से नामांकन करेंगे।

विज्ञापन

20 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे पप्पू यादव

बता दें कि पप्पू यादव ने 20 मार्च को अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें पूर्णिया से उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीटों के बंटवारे के बाद यह सीट राजद के हिस्से में आ गई और उसने यहां से बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

‘सुसाइड कर लेंगे, लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे’

पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा को कई बार जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि वह सुसाइ़ड कर लेंगे, लेकिन पूर्णिया को किसी भी हाल में छोड़कर नहीं जाएंगे। वह जनता के आदेश को मानेंगे। जनता जो कहेगी, वो करेंगे।

विज्ञापन

पूर्णिया से तीन बार सांसद रहे पप्पू यादव

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पप्पू यादव तीन बार, जबकि मधेपुरा सीट से दो बार सांसद चुने गए। वे इस बार पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन आरजेडी ने यहां से बीमा भारती को प्रत्याशी बना दिया है। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने से महागठबंधन को तगड़ा झटका लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ