दिलीप दुबे, बगहा
Bihar School Smart Classroom Bhojpuri Obscene Song: स्कूल में स्मार्ट क्लास चल रही थी कि अचानक भोजपुरी का अश्लील गाना स्मार्ट टीवी पर बजने लगा और गालियां गूंजने लगीं। यह देख स्टूडेंट्स ने भी क्लासरूम में टेबल पर चढ़कर तालियां बजाई और ठुमके लगाए। मामले का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और मामला प्रिंसिपल तक पहुंचा, जिन्होंने एक्शन लेते हुए 4 छात्रों को तुरंत प्रभाव से स्कूल से निष्कासित किर दिया। वहीं आरोपी छात्रों ने अपने बचाव में एक बयान भी दिया।
यह भी पढ़ें: टिफिन देने आता था, छात्रा से संबंध बनाता था…NEET की तैयारी कर रही पीड़िता ने बताया कैसे किया ब्लैकमेल?
गाना चलाया और वीडियो बनाकर वायरल किया
मामला बिहार के बेतिया जिले के शहर बगहा का है। मधुबनी में एक स्कूल के छात्र स्मार्ट क्लास में अश्लील वीडियो चलाने लगे, जिसका वीडियो भी छात्रों के द्वारा बनाकर ही वायरल किया गया। गुरुवार को राजकीय कृत हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में कुछ छात्रों ने स्मार्ट क्लास में टीवी को अपने यूट्यूब से जोड़ लिया और भोजपुरी गाने सुनने लगे। प्रधानाध्यापक संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने तुरंत एक्शन लेकर 4 बच्चों को चिन्हित किया गया।
यह भी पढ़ें: 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी स्कूल टीचर, अश्लील चैट-तस्वीरें और धर्म परिवर्तन, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी
जब गाना बजा, स्टाफ लंच करने में व्यस्त था
प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने चारों बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर लिखित तौर पर बच्चों की शिकायत दी। साथ ही चारों बच्चों का स्कूल से नामांकन रद्द करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया। चारों बच्चे 11वीं के छात्र हैं। जब गाना बजाया तो सभी शिक्षक लंच करने में व्यस्त थे। छात्रों को सख्त निर्देश दिया गया कि कोई भी अनुशासनहीनता करते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन के द्वारा अभिभावकों की एक बैठक बुलाई गई।
यह भी पढ़ें: क्या लड़कियों-महिलाओं का छोटे-छोटे कपड़े पहन उत्तजेक डांस करना अश्लीलता है? हाईकोर्ट ने समझाई परिभाषा
स्कूल आए अभिभावकों ने भी बच्चों को डांटा
वहीं इस हरकत के बारे में जब बच्चों से पूछा गया तो उनका कहना है कि यूट्यूब से जोड़कर पढ़ाई कर रहे थे, तभी स्क्रॉल करते हुए भोजपुरी गाने का वीडियो आ गया, जिसे तुरंत हम लोगों के द्वारा हटा दिया गया था। वीडियो कैसे वायरल हुआ, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने बच्चों को सख्त हिदायत दी। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने को भी कहा। शिकायत मिलने पर स्कूल आए अभिभावकों ने भी बच्चों को डांटा।
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
12 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
17 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
23 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines