Bihar New Government Formula: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि नई सरकार के गठन के फॉर्मूला तय हो गया है, यानी जल्दी ही बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। वहीं नीतीश कुमार को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 10 अप्रैल से नीतीश कुमार का राज्यसभा कार्यकाल शुरू होगा। इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री नहीं बनेंगे।

क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले CM? राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार के किया इशारा

---विज्ञापन---

बिहार में BJP और JDU की भूमिका बदलेगी

बता दें कि बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद बिहार में BJP-JDU में संतुलन बिठाने की तैयारी है। चर्चा है कि बिहार में अब दोनों दलों की भूमिका बदल सकती है। पहले JDU सत्ता में थी, लेकिन अब BJP के हाथ में पावर आ सकती है, यानी बिहार में BJP की मुख्यमंत्री बन सकता है। विधानसभा अध्यक्ष का पद और गृह मंत्रालय भी BJP के ही खाते में जा सकता है, जो बड़ा बदलाव होगा।

---विज्ञापन---

नई सरकार के गठन का फॉर्मूला यह होगा

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार का राज्यसभा कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इससे पहले वे बिहार के मुख्यमंत्री का पद और विधान परिषद की सदस्यता छोड़ देंगे। वहीं JDU सूत्र कहते हें कि नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री बनने की बजाय राज्यसभा सदस्य के रूप में सक्रिय रहेंगे। वहीं बिहार में BJP के पास मुख्यमंत्री पद के साथ 15 मंत्री पद रहेंगे। JDU को 2 उपमुख्यमंत्रियों समेत 16 मंत्री पद और विधान परिषद के सभापति का पद मिलेगा।

---विज्ञापन---

‘जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं’, विधायक अनंत सिंह का बड़ा ऐलान-अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

---विज्ञापन---

सहयोगी दलों को मंत्री पद मिलने की चर्चा

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री अहम है और चर्चा है कि निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर JDU के वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी मिल सकती है। नीतीश कुमार बतौर अध्यक्ष पार्टी और सरकार का मार्गदर्शन करते रहेंगे। LJP (रामविलास) को 2 मंत्री पद, RLP और HUM को एक-एक मंत्री पद मिल सकते हैं। 2029 के लोकसभा तथा 2030 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह फॉर्मूला तय हुआ है।

---विज्ञापन---