नीतीश के बेटे पर राजनीति में आने का बढ़ा दबाव, जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, उठी ये मांग

Bihar assembly election 2025: राजनीतिक पंडितों की मानें तो जदयू चाहती है की कार्यकर्ताओं के दबाव के जरिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति की नई पिच पर उतर जाए।

नीतीश कुमार और निशांत कुमार
विज्ञापन

Bihar assembly election 2025:बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने का दबाव बढ़ता जा रहा। पहले जहां कुछ कार्यकर्ताओं ने बयान देकर निशांत को जदयू में शामिल होने की मांग उठाई थी वहीं अब जदयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर सियासत में आने की पुकार लगाई जा रही है। जदयू कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े होर्डिग्स लगाए गए हैं जिस पर लिखा गया है बिहार करें पुकार आईये निशांत कुमार।

क्या निशांत कुमार बनेंगे जदयू का नया चेहरा?

जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए इस पोस्ट से साफ होता है की जदयू का एक धड़ा निशांत कुमार को जदयू में शामिल कर बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की बात कर रहा है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो जदयू चाहती है की कार्यकर्ताओं के दबाव के जरिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति की नई पिच पर उतर जाए और आने वाले दिनों में पिता के बागडोर को उनके हाथों में सौंपा जाए।

Advertisment

पूछने पर निशांत कुमार ने दिया था ये बयान

बता दें निशांत कुमार ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बीते दिनों निशांत कुमार ने मीडिया में दिए एक बयान में कहा था कि नीतीश कुमारजी ने राज्य का विकास किया है। बीते 19 वर्षों से वे राज्य की सेवा कर रहे हैं। उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाइए।

निशांत कुमार ने तेजस्वी पर किया था पलटवार

जानकारी के अनुसार बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। बता दें इससे पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार अब अस्वस्थ हैं। ऐसे में उन्हें रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। बीते दिनों तेजस्वी के इस बयान पर निशांत कुमार ने जवाब देते हुए कहा था कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ