नीतीश कुमार को मिला 'भतीजे' का साथ, जानें बिहार चुनाव 2025 में क्या पड़ेगा असर?

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को नए भतीजे का साथ मिल गया है। तेजस्वी यादव अब आउट हो गए हैं। आईए जानते हैं कि चाचा और नए भतीजे की जोड़ी 2025 के चुनाव में क्या कमाल करेगी?

Nitish Kumar
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में कभी चाचा-भतीजे की फेसम जोड़ी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच अब खटास आ गई है। नीतीश के सियासी कुनबे में नए भतीजे की एंट्री हो गई और तेजस्वी यादव देखते ही रह गए। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू का विरोध करने वाले चिराग पासवास का अब नीतीश कुमार से मधुर संबंध हो गया। लोकसभा चुनाव के बाद अब अगले विधानसभा चुनाव में दोनों साथ नजर आएंगे। आईए जानते हैं कि बिहार का क्या है नया राजनीतिक समीकरण?

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवास और सीएम नीतीश कुमार के संबंधों में सुधार होने लगा था। दोनों के बीच मुलाकात भी हुई थी। चिराग पासवान ने नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाया था। केंद्र में मंत्री बनने के बाद भी दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी है।

Advertisment

नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे भतीजे

चिराग पासवान और नीतीश कुमार की बढ़ती मुलाकात को देखकर ऐसा लग रहा है कि 2020 में दोनों के बीच खटास की जमी बर्फ अब पिघलने लगी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि एनडीए नीतीश कुमार की अगुवाई में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा। साथ ही बिहार भाजपा ने इस बात का ऐलान कर दिया है। नए भतीजे चिराग पासवान के साथ आने से नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव में लाभ मिला था। अब देखना है कि इसका असर अगले साल के विधानसभा चुनाव पर क्या पड़ेगा?

विज्ञापन

जानें कब नीतीश-चिराग हुए थे दूर?

विज्ञापन

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसका नतीजा यह हुआ कि जेडीयू को कई सीटों पर झटका लगा और यह तीसरे नंबर का दल बन गया। चिराग को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा। उनकी पार्टी लोजपा टूट गई और चारों सांसद चाचा पशुपति कुमार पारस के पाले में चले गए। उन्हें एनडीए से भी बाहर कर दिया गया था। चिराग एकदम अकेले पड़ गए थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ