---विज्ञापन---

BJP ने नीतीश कुमार को किया ‘नाराज’? डैमेज कंट्रोल में जुटे सम्राट चौधरी, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट

Bihar Politics Update: बिहार में अगले साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। चुनाव पर भाजपा-जदयू में विवाद हो सकता है। बेशक मामले में अभी भाजपा हाईकमान और नीतीश कुमार की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन नेताओं में जुबानी जंग जारी है।

---विज्ञापन---

Nitish Kumar And Bihar Assembly Election 2025: बिहार की सियासत गरमाने लगी है। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव 2025 होने हैं। इसे लेकर आज दिल्ली में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जनता दल यूनाइडेट (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें जहां विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं कुछ प्रस्ताव भी पारित किए गए, लेकिन बिहार की सियासत इस मुद्दे पर गरमाई है कि आखिर विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके प्रदेश की राजनीति में अपनी पैठ बनाना चाहती है, लेकिन नीतीश कुमार के नेताओं को यह कोशिश रास नहीं आ रही। एक ओर भाजपा नेता बयान दे रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव NDA भाजपा के नेतृत्व में लड़े। वहीं जदयू नेताओं का कहना है कि बिहार की राजनीति नीतीश कुमार के इर्द गिर्द घूमती है। इसलिए 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। नीतीश कुमार NDA का फेस हैं।

---विज्ञापन---

विवाद होते देख सम्राट चौधरी डैमेज कंट्रोल में जुट गए। वे भाजपा की तरफदारी करने मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात करके भाजपा का पक्ष रखा। आखिर मामला है क्या, जानने के लिए देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट…

First published on: Jun 29, 2024 01:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola