Nitish Kumar 15 Second in Jitan Ram Manjhi Party Meeting:(अमिताभ ओझा) बिहार चुनाव से पहले राज्य की सियासत लगातार सुर्खियां बटोर रही है। नीतीश कुमार के सीएम कैंडिडेट बनने पर पहले से सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच नीतीश कुमार के 15 सेकंड के भाषण ने बिहार की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। जीतन राम मांझी के एक कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश कुमार सिर्फ 15 सेकंड तक मंच से लोगों को संबंधित किया और धन्यवाद बोलकर चले गए।
पटना में दिया भाषण
दरअसल बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में दलित समागम समारोह का आगाज हुआ। यह समारोह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने आयोजित किया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। समारोह के दौरान नीतीश कुमार का भव्य स्वागत हुआ। वहीं जब मंच पर मौजूद नीतीश को कुछ बोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने महज 15 सेकेंड का भाषण देकर सभी को चौंका दिया।
यह भी पढ़ें- ‘JDU को खा जाएगी BJP’, तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार पर फिर दिया बड़ा बयान
15 सेकंड में क्या बोले नीतीश?
दलित समागम समारोह के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि मैं आप सभी लोगों का नमन करता हूं। आज पार्टी की मीटिंग हो रही है। इसके लिए सभी को बधाई। इस मीटिंग के बारे में जब हमें जानकारी मिली तो हम सबको बधाई देने आ गए। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी बात समाप्त करता हूं।
भाषण पर उठे सवाल
नीतीश कुमार के इस 15 सेकंड के भाषण ने बिहार की सियासी हलचल बढ़ा दी है। सभी के मन में सवाल है कि नीतीश आखिर इतनी जल्दी क्यों चले गए? क्या वाकई नीतीश और बीजेपी के बीच सब ठीक है? सीएम फेस का ऐलान न करने के कारण क्या नीतीश बीजेपी से नाराज चल रहे हैं?
क्या है असली वजह
बिहार की राजनीति में यह सुगबुगाहटें आम हो गई हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि बेशक नीतीश का भाषण काफी छोटा था, लेकिन वो इस कार्यक्रम के दौरान 10 मिनट तक मंच पर मौजूद रहे। नीतीश के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी ने भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। खबरों की मानें तो नीतीश को विधानसभा सत्र पहुंचना था, जिसके कारण वो जल्दी लौट गए।
यह भी पढ़ें- बिहार में कौन होगा CM का चेहरा? BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
17 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
22 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
23 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines