बिहार में कौन होगा CM का चेहरा? BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान

Bihar BJP CM Candidate Upcoming Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले लोग सीएम कैंडिडेट का नाम जानने को बेताब हैं। इसी बीच बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता ने इस सवाल पर चुप्पी तोड़ दी है।

Bihar BJP on Next CM Face

Bihar BJP on Next CM Face: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य का सियासी पारा लगातार आसमान छू रहा है। बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे पर भी चर्चा तेज होने लगी है। बिहार का अगला सीएम कौन होगा? यह सवाल कई लोगों के मन में है। बेशक NDA और इंडिया गठबंधन ने अभी तक सीएम कैंडिडेट का नाम उजागर नहीं किया है। मगर इसी बीच बीजेपी के खेमें से बड़ा बयान सामने आ रहा है।

विज्ञापन

बीजेपी अध्यक्ष ने दिया बयान

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीएम चेहरे पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि सीएम का चेहरा संसदीय बोर्ड तय करेगी। संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला होगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिलीप जायसवाल ने कहा कि NDA मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। वहीं चुनाव के बाद सभी दल बैठकर सीएम फेस पर फैसला करेंगे। सबकी सहमति के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्री पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि बिहार चुनाव से पहले सरकार ने कैबिनेट में विस्तार किया था। वहीं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिलीप जायसवाल ने भी अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। दिलीप जायसवाल के अचानक इस्तीफे से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया था।

विज्ञापन

बिहार में कब होगा चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इसी साल अक्टूबर में होने के आसार हैं। बेशक चुनाव को अभी 7-8 महीने बाकी है, मगर बिहार जीतने के लिए पक्ष और विपक्ष में तगड़ा घमासान मचा हुआ है। इस चुनाव से पहले बिहार सरकार में भी बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। वहीं नीतीश के दोबारा सीएम बनने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ