बिहार में लाखों से ज्यादा गरीब परिवारों को जल्द मिलेगा आशियाना, नीतीश सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी
Nitish Government News: बिहार के एक लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है।
Edited By Deepti Sharma

Nitish government big good news
Edited By Deepti Sharma

Nitish government big good news
Nitish Government News: बिहार की नीतीश सरकार राज्य के विकास के साथ-साथ गरीब वर्गों का भी ध्यान रख रही है। इसी के तहत राज्य में गरीब परिवारों के लिए मंजूर और अधूरे पड़े एक लाख एक हजार 704 आवासों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इस चालू वित्तीय वर्ष में ही इन आवासों का निर्माण कराने का निर्देश सभी जिलों को दिया गया है।
बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार विधानसभा की पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल में दी। सदन में विधायक जिवेश कुमार ने प्रश्न पूछा था। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में बताया कि इन आवासों का निर्माण चालू वित्तीय वर्ष में ही पूरा कराने का निर्देश सभी जिलों को दिया गया है। बिहार में एक लाख एक हजार 704 अधूरे पड़े आवासों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सदन को बताया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2015-16 की अवधि में राज्य में इंदिरा आवास योजना के तहत कुल 18 लाख तीन हजार 871 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में राशि दी गई, जिन्हें पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित था।
अबतक 17 लाख दो हजार 167 आवासों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। वर्तमान में एक लाख एक हजार 704 आवास का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इनमें से कुछ लाभुकों की मृत्यु हो चुकी हैं तो कुछ लाभुक राज्य से अन्य राज्यों में पलायन कर गए हैं।
इन सबकी समीक्षा कराकर लाभुकों को आवास निर्माण पूरा कराकर सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लाभुकों को पहली किस्त का भुगतान किया गया है, उनकी ही आवास का अग्रेतर किस्त का भुगतान करते हुए निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बिहार में मशरूम और फूलों की खेती को मिल रहा है बढ़ावा; पश्चिम बंगाल गई किसानों की टीम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: