नवविवाहित ने मारी थी पति को गोली, पुलिस को बताई यह वजह

Bihar Crime News: पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर अब यह पता किया जा रहा है कि वह वारदात में यूज की गई पिस्टल कहां से लाए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

crime news

मुंबई में कपल का मिला शव।

विज्ञापन

Bihar Crime News: नालंदा में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, इस मामले में युवक की पत्नी को ही गिरफ्तार किया गया। पीड़ित पेशे से पत्रकार है, पुलिस ने महिला उसके प्रेमी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।

Advertisment

पत्नी रागनी कुमारी ने रची थी साजिश

पुलिस के अनुसार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारने की सूचना मिली थी। खुलेआम गोलीकांड ने पुलिस को चौंका दिया। मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई। पूछताछ में पता चला कि यह पूरा गोलीकांड दीपक की पत्नी रागनी कुमारी ने अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार रागनी 17 मार्च को घूमने के बहाने दीपक को राजगीर लेकर गई। जहां से वापस लौटने हुए उसने किसी बहाने से दीपनगर टोल प्लाजा के पास बाइक रुकवाई।

तीन कारतूस और बाइक बरामद

जहां रागनी ने रुकने के लिए कहा वहां पहले से ही उसका प्रेमी शशांक घात लगाए बैठा था। इसके बाद दोनों ने दीपक पर फायरिंग कर दी। इस पूरे मामले में सदर डीएसपी नुरुल हक ने कहा कि शशांक कुमार रहुई का रहने वाला है। वह रागनी को काफी समय से जानता है और उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, तीन कारतूस और बाइक बरामद की है। बता दें कि दीपक विश्वकर्मा ने 9 माह पूर्व ही रागनी से शादी की थी।

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर अब यह पता किया जा रहा है कि वह वारदात में यूज की गई पिस्टल कहां से लाए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इनपुट: राजकुमार मिश्रा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ