Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
सौरभ कुमार, पटना: मोकामा विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित राजद विधायक नीलम देवी ने News24 से बातचीत में मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि नीलम देवी बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। हाल ही में एक मामले में अनंत सिंह के दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। इसके बाद मोकामा सीट पर उपचुनाव कराया गया था जिसमें नीलम देवी ने जीत दर्ज की है।
बातचीत में नीलम देवी ने कहा कि मोकामा की जीत क्षेत्र की जनता की जीत है और जो विधायक जी (अनंत सिंह) ने विधानसभा क्षेत्र में काम किया है, उसके कारण इतनी बड़ी जीत हुई है। बता दें कि नीलम देवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनम देवी को 2183 मतों से हराया है। यहां से कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
नीलम देवी ने कहा ये जीत जनता की सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मोकामा में कमल नहीं खिलेगा, लालटेन जलेगा। नीलम देवी ने कहा कि अगर नीतीश सरकार हमें मंत्री बनाती है और जिम्मेदारी देती है तो हम पूरी तरह से तैयार है।
नीलम देवी ने कहा कि अनंत सिंह मोकामा की समस्या सदन में उठाने से पहले ही उनका समाधान कर देते थे, सदन में किसी भी मामले को उठाने की जरूरत नही होती थी। उन्होंने ये भी कहा कि अनंत सिंह बाहुबली नहीं बल्कि जनबली हैं।
मोकामा 2005 से बाहुबली अनंत सिंह का गढ़ रहा है। उन्होंने जद (यू) के टिकट पर दो बार यहां से जीत हासिल की है। अनंत सिंह ने 2020 के चुनावों में राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और सीट बरकरार रखी। लेकिन आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।