NEET Paper Leak Secrets Revealed in Enquiry: NEET पेपर लीक होने और रिजल्ट में गड़बड़ी मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बिहार की दानापुर नगर परिषद में तैनात एक इंजीनियर की भी मामले में संलिप्तता सामने आई है। वहीं बिहार EOU के ADG नैय्यर हसनैन खान दिल्ली तलब हो गए हैं। दिल्ली में गृह और HRD की तरफ से मामले की जानकारी लेने के लिए उन्हें बुलाया गया है।
इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने दावा किया कि उसने अपने भतीजे अनुराग यादव की मदद की थी। खुलासे के बाद पुलिस ने अनुराग यादव के भी बयान दर्ज किए हैं, जिसने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि उसके फूफा सिंकदर प्रसाद यादव ने उसको कोटा से पटना बुलाया और कहा कि सेटिंग हो गई है। एक दिन पहले ही रात को क्वेश्चन पेपर मिल गया था, जो रटवाया गया था। इससे पहले भी बिहार से गिरफ्तार अमित आनंद ने भी अपना गुनाह कबूल किया था।
अमित आनंद ने पूछताछ में यह बताया?
बिहार पुलिस सूत्रों के अुनसार, पेपर लीक कराने वाले अमित आनंद ने भी पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया था। उसने बताया कि 5 मई को एग्जाम से एक दिन पहले ही पेपर बाहर आ गया था। स्टूडेंट्स को 30 से 32 लाख रुपये के बदले पेपर दिया गया। रातभर पेपर रटवाया गया। सुबह पेपर को जलाकर फेंक दिया गया, जिसके अवशेष पुलिस ने जब्त किए हैं।
अमित आनंद ने माना है कि वह पहले भी भर्ती पेपर और एग्जाम पेपर लीक कराता रहा है। उसके फ्लैट पर लोग पेपर लेने आते हैं। दानापुर नगर निगम कार्यालय के जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु दोस्त है और उसे उसके भतीजे के लिए पेपर दिलाया था। अमित के इस खुलासे के बाद ही पुलिस ने सिंकदर और उसके भतीजे अनुराग को थाने बुलाकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें:AC बम की तरह फटा और थाना जलने लगा, मेरठ के सदर बाजार में भीषण अग्निकांड, सामान-रिकॉर्ड जलकर राख
कौन है अमित आनंद?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमित आनंद बिहार में NEET पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड है। उसके खिलाफ पटना के शास्त्रीनगर पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। वह मुंगेर जिले का निवासी है। पटना शहर की एजी कॉलोनी के किराए के फ्लैट में रहता है। उसने बताया कि दानापुर नगर निगम कार्यालय में जूनियर इंजीनियर सिंकदर के पास किसी पर्सनल काम से गया था और उसके साथ नीतीश कुमार नाम शख्स भी था।
बातों-बातों में उसने सिकंदर को बता दिया था कि वह क्या काम करता है? जानने के बाद सिकंदर ने कहा कि उसका भतीजा और उसके दोस्त NEET पेपर देंगे। वह पास होने में मदद कर दो तो उनका भविष्य बन जाएगा। अमित ने सिकंदर को कहा कि वह 30 से 32 लाख रुपये एक बच्चे के लेगा तो सिकंदर पैसे देने के लिए तैयार हो गया था। उसने 4 पेपर मांगे थे। अमित ने बताया कि उसने 4 मई की रात चारों बच्चे फ्लैट पर बुलाए थे।
यह भी पढ़ें:23000 फीट ऊंचाई और घना कोहरा, लैंडिंग के समय जहाज पेड़ से टकराया, रनवे पर बिखरी 47 पैसेंजरों की जली लाशें
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
7 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines