Bihar News: Muzaffarpur में मोटरसाइकिल सहित पुल से नदी में गिरा युवक, वीडियो हुआ वायरल
Edited By Rakesh Choudhary

Viral Image
Edited By Rakesh Choudhary

Viral Image
मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो औराई प्रखंड के सुंदरखौली गांव का है। 38 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक नदी से मोटरसाइकिल निकाल रहा है और नदी किनारे खड़े लोग उसे देख रहे हैं।
ये वीडियो औराई के लखनदेई नदी की है, गनीमत है कि नदी में पानी कम था. सुंदरखौली गांव में नदी क्रॉस करने का एकमात्र साधन चचरी पुल है, जिसपर लोग जान जोखिम में डालकर जाते हैं, फिर क्या होता है… तस्वीर सामने है, बाइक सहित नदी में गिरा शख्स…@NitishKumar@officecmbihar pic.twitter.com/8a1JJLi8iK
— Priyank Saurabh (@PriyankSaurabh3) January 14, 2023
सुंदरखौली गांव के लगभग पांच हजार ग्रामीण चचरी के सहारे यात्रा के दौरान कई बार घायल भी हो चुके हैं। अक्सर इस चचरी पुल से गुजरने वाले राहगीर मोटरसाइकिल या साइकिल सहित नदी में गिर जाते हैं। यह तस्वीर उसी सुंदरखौली गांव की है जहां बाइक समेत लखनदेई नदी में युवक गिर गया। नदी से खींचकर बाइक को निकालने के बीच किसी ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल औराई प्रखंड के लोगों ने रोजमर्रा की इस जिंदगी में जान को जोखिम में डालना अपनी नियति मान लिया हैं।
लखनदेई नदी के किनारे बसे इस गांव की कुल जनसंख्या पांच हजार से अधिक हैं जिन्हें रोज चचरी पुल के सहारे नदी से गुजरना पड़ता है। आजादी के बाद से लगातार इस क्षेत्र के लोग लखनदेई नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, पर आज तक इनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाई हैं।
ग्रामीण सुबोध कुमार साह बताते हैं की जो व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित नदी में गिरा उसका नाम नवेंदु कुमार है। हम ग्रामीण खुद के बनाए चचरी पुल से रोज ऐसे ही आते जाते हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं घटती रहती है। वही गांव के एक दूसरे ग्रामीण मोहम्मद मुकीम का कहना है कि आपस में चंदा इकट्ठा कर यह पुल बनाया गया था। आए दिन चचरी पुल से गिरकर लोग घायल होते रहते हैं, कल हम लोग वहीं थे जिस वक्त यह घटना हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: