---विज्ञापन---

देश angle-right

आंध्र प्रदेश है ‘गांजा कैपिटल’, जगन मोहन हैं ‘पाब्लो एस्कोबार’; ये क्या बोल गए चंद्रबाबू नायडू

Andhra Pradesh Politics : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रेड्डी को कोलंबिया के नारको टेररिस्ट पाब्लो एस्कोबार जैसा बता दिया।

---विज्ञापन---

Chandrababu Naidu vs Jagan Mohan Reddy : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को लेकर बेहद विवादित बयान दिया। नायडू ने जगन मोहन की तुलना कोलंबिया के ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार से कर दी। विधानसभा में श्वेत पत्र जारी करते हुए नायडू ने दावा किया कि जगन मोहन रेड्डी के शासन काल के दौरान आंध्र प्रदेश देश की ‘गांजा कैपिटल’ बन गया था। जगन मोहन की सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की कथित समस्याएं गिनाते हुए हुए नायडू ने कहा कि मैंने अपने दशकों लंबे करियर के दौरान आंध्र प्रदेश में इस तरह की स्थिति कभी नहीं देखी थी।

---विज्ञापन---

क्या बोले सीएम चंद्रबाबू नायडू?

रिपोर्ट्स के अनुसार चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में जो हुआ उसकी तुलना केवल एक व्यक्ति कर सकता है, वह व्यक्ति है ड्रग लॉर्ड पाब्लो एस्कोबार। समाचार एजेंसी एएनआआई के अनुसार नायडू ने कहा कि पाब्लो एस्कोबार एक कोलंबियन ड्रग लॉर्ड था। वह एक नारको-टेररिस्ट था। बाद में वह राजनीति में आ गया था और ड्रग्स बेचने के लिए अपने कार्टेल का इस्तेमाल करने लगा था। उसने उस समय अरबों डॉलर की कमाई की थी। साल 1976 में उसे गिरफ्तार किया गया था और 1980 में वह दुनिया का सबसे अमीर ड्रग लॉर्ड बन गया था। चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री (जगन मोहन रेड्डी) का इरादा क्या था?

जारी है आरोप-प्रत्यारोप का दौर

नायडू ने ये दावा भी किया कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार के दौरान राज्य के हर गांव में गांजा आसानी से मिल रहा था। उन्होंने जगन मोहन पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने टीडीपी नेताओं के खिलाफ फर्जी केस दर्ज करवाकर उन्हें निशाना बनाया था। इससे पहले जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को नायडू की सरकार पर यह कहते हुए हमला बोला था कि आंध्र प्रदेश में कहीं भी कानून व्यवस्था नहीं है। रेड्डी ने कहा था कि आपको सत्ता में आए 45 दिन भी ठीक से नहीं हुए और स्थिति ये है कि 30 से ज्यादा मर्डर हो चुके हैं। कुछ दिन पहले जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश की सरकार के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन भी किया था।

First published on: Jul 25, 2024 05:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola