मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर में रामेश्वर सिंह कॉलेज मे मैट्रिक का एग्जाम देने गई छात्रा एग्जाम खत्म करने के बाद अचानक गायब हो गई थी जिसे पटना हवाई अड्डे पर CISF के जवान ने शंका के आधार पर रोक लिया। पूछताछ करने पर उसके मुजफ्फरपुर निवासी होने की जानकारी मिली तब मुजफ्फरपुर पुलिस को लड़की के एक मित्र के साथ सौंप दिया गया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल मुजफ्फरपुर में मैट्रिक की परीक्षा देने निकली एक छात्रा अचानक गायब हो गई,परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे और स्थानीय थाना में सनहा भी दर्ज कराया गया था। इधर लड़की को उसके एक पुरुष मित्र ने उसे बहला कर विदेश बेचने के लिए अगवा कर लिया था। उसे पटना एयरपोर्ट से बरामद किया गया है।
साथ ही आरोपी युवक को भी पकड़ लिया गया। वहां से उसे पुलिस लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करने में नगर थाने की पुलिस जुटी हुई है। छात्रा पारू इलाके की रहने वाली है। युवक छात्रा को हवाई जहाज से कोलकाता ले जाने के फिराक में था, जहां से फिर उसे दूसरे देश में भेजकर बेच देता।
स्कूल-कोचिंग जाने पर करता था छेड़खानी
गिरफ्तार युवक के पास से मिले मोबाइल में पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो, रिकॉर्डिंग और फोटो मिले हैं। छात्रा के पिता के बयान पर आरोपित युवक ,एक महिला और तीन अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि आरोपी को पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया की आरोपी युवक भी पारू इलाके का है। वह छात्रा को स्कूल-कोचिंग आने जाने के क्रम में छेड़खानी करता था। इसे लेकर छात्रा के परिजनों ने उसे हिदायत भी दी थी।
परीक्षा देकर घर लौटते वक्त किया अगवा
इस बीच छात्रा की दसवीं की परीक्षा थी। 21 फरवरी को परीक्षा खत्म होने पर आरोपी अपने साथियों के साथ छात्रा को बोलेरो से अगवा कर लिया। इसकी जानकारी अन्य बच्चों से परिजनों को मिली। बताया जा रहा है की बोलेरो से अगवा कर सीधा एयरपोर्ट पहुंचा।
और पढ़िए –पटना में अभियंता भवन का घेराव करने पहुंचे छात्र, पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाया
वहां तैनात CISF के जवान चेकिंग कर रहे थे। शक होने पर दोनों को रोक लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर CISF के जवानों को मामला संदेहास्पद लगा। इसके बाद उन लोगों ने पटना के एयरपोर्ट थाने की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। साथ ही छात्रा के परिजनों को भी इसकी सूचना दी।
क्या बोले पुलिस अधिकारी
नगर थानाध्यक्ष मुजफ्फरपुर ने बताया की मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की करवाई जारी है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines