बिहार में 'नौकरी' के बदले 'लाठी': पटना में प्रदर्शन कर रहे BTSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, घसीटकर ले गए जवान
Edited By Bhola Sharma

पुलिस ने अभ्यर्थियों को जमकर पीटा है।
Edited By Bhola Sharma

पुलिस ने अभ्यर्थियों को जमकर पीटा है।
Bihar: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar BTSC) के अभ्यर्थियों ने जदयू और आरजेडी के दफ्तरों का घेराव करने के लिए निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। थोड़ी देर में बात इस कदर बढ़ गई कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। जो पुलिस के गिरफ्त में आया, उसे जमकर पीटा गया। पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को घसीटते ले जाते नजर आए। पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं लाठीचार्ज से तमाम अभ्यर्थी घायल हुए हैं।
सरकार ने नहीं निभाया नौकरी का वादा
अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने हर साल 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
दरअसल, 2022 में बीटीएससी में 6,379 पदों पर जूनियर इंजीनियर की भर्ती निकाली गई। इसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा पास को 40% आरक्षण दिया गया था। इसके खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हो गई। हाईकोर्ट ने रिजल्ट को कैंसिल कर दिया और नए सिरे से बीटीएससी की मेरिट बनाने के लिए कहा। लेकिन सरकार अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं कर सकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: