बिहार से वायरल इस तस्वीर पर 'दुल्हन' भुगतेगी नतीजा, हाथ में बंदूक साथ में जीजा

Motihari Bride with Gun Mehndi Photo Viral: बिहार के मोतिहारी में शादी समारोह के मेंहदी रस्म में हथियार के साथ फोटो खींचवाना दुल्हन को काफी भारी पड़ गया है। पुलिस ने दुल्हन समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Motihari Bride with Gun Mehndi Photo Viral

Motihari Bride with Gun Mehndi Photo Viral: बिहार के मोतिहारी में शादी समारोह के दौरान हथियार के साथ फोटो खींचवाना दुल्हन को काफी भारी पड़ गया है। शादी के फेरों से पहले दुल्हन समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इस मामले में दुल्हन के साथ उसके जीजा और भाई के नाम पर भी FIR दर्ज हुई है। इसके अलावा, पुलिस ने उन हथियारों भी जब्त कर लिए हैं, जिनके साथ दुल्हन और उसके रिश्तेदारों ने फोटो खिंचवाई थी। अब दुल्हन मंडप जाएगी या हवालात?

विज्ञापन

दुल्हन समेत 3 के खिलाफ FIR

यह मामला पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी शहर का है। शादी में मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन, उसके जीजा और भाई ने बंदूक के साथ फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इंटरनेट पर उनकी ये फोटो वायरल हो गई। जिसके बाद झरोखर थाना में दुल्हन समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने वायरल फोटो वाली दो हथियार जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन

अध्यक्ष है दुल्हन का जीजा

झरोखर पुलिस ने वायरल फोटो वाले दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं। हालांकि, दोनों हथियार दुल्हन के जीजा का लाइसेंसी हथियार है। दुल्हन के जीजा घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पूर्णनहिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार सिंह हैं, जो घोड़ासहन व्यापार मंडल के भी अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

फेरों से पहले हुई FIR

जानकारी के अनुसार, जिले के झरोखर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में गुरुवार को एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वहीं, शादी के पहले शाम को मेहंदी के रश्म में जीजा का हथियार लेकर दुल्हन और उसके भाई ने फोटो खिंचवाई। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो गई, जिसकी भनक लगते ही झरोखर पुलिस ने दोनों हथियार जब्त करते हुए स्वलिखित आवेदन के आधार पर दुल्हन समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक तीनों में से किसी एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, झरोखर पुलिस जीजा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मामले में पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें बताया गया कि झरोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्म के पूर्व हथियार के साथ की फोटो वायरल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं। साथ ही 3 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। मामले में नियम संगत कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ