UP News: बहराइच में तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर; 6 यात्रियों की मौत, 15 घायल

Bahraich

Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार सुबह बहराइच के जरवल क्षेत्र में ट्रक और बस की टक्कर हुई। पुलिस के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1597780034613542912

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर घाघरा घाट के पास यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 6 यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ राजेश सिंह ने बताया कि बस सवार घायल 15 यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि ईदगाह डिपो की बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ