Bihar News: पांच साल पहले घर से गई थी नाबालिग, अब दिल्ली पुलिस में है सिपाही, जाने पूरा मामला

Delhi Police Constable

Delhi Police Constable

Bihar News: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर पुलिस एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) को पिछले पांच साल से ढूंढ रही थी। लेकिन अब सभी लोग उसके बारे में जानकर चौंक गए। वह लड़की अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में कॉन्स्टेबल (Constable) बन चुकी है।

शादी के डर से भागी

लड़की का कहना है कि वह खुद ही परिवार से भागी थी। उसके परिवार वाले उसकी शादी (Marriage) कराना चाहते थे। लेकिन वह अपनी जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहती थी। उसने अपील की है कि उसकी जानकारी सार्वजनिक न की जाए। इससे उसकी नौकरी (Service) खतरे में पड़ सकती है।

रिव्यू मीटिंग में हुआ खुलासा

साल 2018 में लड़की के परिवार ने अपहरण (Kidnapping) का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने खोजबीन भी की लेकिन लड़की का कुछ नहीं पता चल सका। इसके बाद पुलिस ने मामले की फाइल बंद कर दी। अब 5 साल बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने लंबित मामलों की रिव्यू मीटिंग की तब यह मामला फिर बाहर आया। इस केस के जांच अधिकारी ने बताया कि जब हमने फिर से जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की दिल्ली (Delhi) में है। हमने उससे संपर्क कर कोर्ट में बयान दर्ज कराने को कहा।

परिवार की आर्थिक स्थिति थी खराब

पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके पिता मजदूर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए वह किसी को बिना बताए दिल्ली चली गई। वहां पढ़ाई शुरू कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ