भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार, मां ने लगाया था हत्या का आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी पर गोली चलाने वाले जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मुख्यमंत्री ने 2 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उनके तबादले कर दिए हैं. भरत की मां आशा देवी ने पुलिस पर एनकाउंटर की आड़ में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.

Bharat Tiwari

मां ने पुलिस पर बेटे भरत की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.

बिहार के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने भरत तिवारी पर गोली चलाने वाले STF जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. भरत तिवारी की मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हाल ही में भरत तिवारी की मां और अन्य परिजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने ही मिलने के लिए बुलाया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

2 पुलिसकर्मियों पर मुख्यमंत्री ने लिया था एक्शन

भरत के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनकाउंटर के 2 संदिग्ध आरोपियों पर एक्शन लिया. उन्होंने SDPO राजेश कुमार शर्मा को वापस पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात कर दिया, जबकि हाल ही में सरकार ने राजेश को मद्य निषेध विभाग में DSP नियुक्त किया था. भरत तिवारी के एनकाउंटर के समय राजेश जगदीशपुर के SDPO थे, लेकिन सरकार ने राजेश के साथ जगदीशपुर के वर्तमान SDO संजीत कुमार को भी प्रशासन विभाग में भेज दिया है.

सरेंडर के बावजूद एनकाउंटर करने के आरोप

बता दें कि 17 जून 2026 को बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था. आरोप हैं कि भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था, लेकिन बावजूद इसके पुलिस और STF ने घेरकर भरत तिवारी पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. भरत की मां आशा देवी ने एनकाउंटर का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर भरत की हत्या किए जाने का आरोप लगाया तो विवाद गहराया और मामला बिहार सरकार तक पहुंचा.

विज्ञापन

विवाद के पीछे गंगा नदी के कटाव का मुद्दा

भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद के पीछे गंगा के कटाव से विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास और गड्ढों वाली जमीन पर मिट्टी भराई का मुद्दा था, जिसे लेकर भरत तिवारी प्रशासन पर सवाल उठा रहे थे. इसी मामले में पुलिस ने भरत तिवारी को हिरासत में लेने का प्रयास किया था. भरत ने सरेंडर कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसका यह कहते हुए एनकाउंटर किया कि वह भागने का प्रयास कर रहा था. विवाद गहराने पर सरकार ने हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज को जांच सौंपी.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा एनकाउंटर मामला

मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा और भरत के परिजनों ने CBI जांच की मांग की, लेकिन बेंच ने जांच एजेंसी को पटना हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया. इस बीच सरकार ने कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की और तबादले भी किए. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने धमकियां मिलने के आरोप लगाए. आशा देवी और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने और रिश्तेदार के साथ मारपीट के आरोप में FIR दर्ज कराई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ