Mahagathbandhan Bihar Update: बिहार में INDIA महागठबंधन में फिर असंतोष की लहर दौड़ गई है. बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले महागठबंधन के भीतर ही बगावत का सिलसिला तेज हो गया है. सीट बंटवारे से नाराज़ नेताओं की नाराजगी अब खुले तौर पर सामने आने लगी है. कांग्रेस की सीटों का विवाद सुलझा नहीं था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खुद को गठबंधन से अलग कर लिया. अब RJD और तेजस्वी यादव को पार्टी की फायरब्रांड नेता और प्रवक्ता रितु जायसवाल ने झटका दिया है.
सोशल मीडिया पोस्ट लिख जताई नाराजगी
रितु जायसवाल ने पार्टी से नाराज होकर परिहार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. रितु जायसवाल ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि कल शाम जैसे ही यह चर्चा फैली कि मुझे परिहार से टिकट न देकर बेलसंड से चुनाव में उतारे जाने की संभावना है, परिहार की जनता के असंख्य फोन और संदेश आने लगे. सबकी एक ही अपील थी कि मैडम, परिहार को मत छोड़िए. इसलिए मैंने परिहार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
रितु जायसवाल ने पोस्ट में लिखा कि पिछले 5 वर्षों में उन्होंने परिहार की जनता के सुख-दुख, संघर्ष और उम्मीदों को करीब से महसूस किया है. रितु जायसवाल ने भाजपा विधायक गायत्री देवी के साथ-साथ आरजेडी के पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज परिहार की बदहाली के लिए न सिर्फ वर्तमान भाजपा विधायक गायत्री देवी जिम्मेदार हैं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे जी भी उतने ही जिम्मेदार हैं. पिछली बार उन्होंने पार्टी के एमएलसी रहते हुए राजद से गद्दारी की थी, जिसकी सजा मुझे मामूली अंतर से हार के रूप में मिली.
बिहार चुनाव में हेमंत सोरेन ने महागठबंधन को दिया तगड़ा झटका, 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JMM
परिहार के अलावा कोई सीट स्वीकार नहीं
उन्होंने साफ कहा कि पार्टी द्वारा डॉ. पूर्वे की बहू को परिहार से टिकट देना गद्दारी का पुरस्कार देने जैसा है. परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार नहीं. यदि पार्टी अपना निर्णय नहीं बदलती तो मैं परिहार से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी. यह निर्णय कठिन है, लेकिन यह मेरे मन की आवाज है और परिहार की जनता की भावनाओं का सम्मान भी.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से अभी तक रितु के इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि रितु जायसवाल का यह कदम महागठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. परिहार सीट सीमांचल के उन इलाकों में गिनी जाती है, जहां स्थानीय जनाधार और व्यक्तिगत प्रभाव चुनावी परिणामों में अहम भूमिका निभाते हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
10 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
12 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines