---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार चुनाव में हेमंत सोरेन ने महागठबंधन को दिया तगड़ा झटका, 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JMM

बिहार चुनाव में महागठबंधन को फिर झटका लगा है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है। अब सोरेन की पार्टी JMM बिहार में 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। सभी 6 सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होने हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

बिहार चुनाव में महागठबंधन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महागठबंधन सीट बंटवारे पर अभी तक सहयोगी दलों को पूरी तरह सहमत नहीं कर पाया है। इससे पहले हेमंत सोरेन ने महागठबंधन को तगड़ा झटका दिया है। हेमंत सोरेन में अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को महागठबंधन से अलग कर लिया है।

हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि अब वह अकेले ही बिहार में 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हेमंत सोरेन चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी, जमुई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। इन सभी सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होना है।

---विज्ञापन---

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा होगी। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगा,झामुमो ने गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: बिहार चुनाव में साजिश या गलती! भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह ने नामांकन रद्द होने पर क्यों साधी चुप्पी?

---विज्ञापन---

डिप्टी सीएम ने ली चुटकी

महागठबंधन से जेएमएम के अलग होने पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी चुटकी ली है। सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए महागठबंधन को लठबंधन बताया। कहा कि लठबंधन में बिखराव जारी है। एक-एक अब अपना-अपना रास्ता अलग करके किनारे लग रहे हैं। चुनाव से पहले अगर ऐसा भगदड़ मचा है तो चुनाव के बाद क्या ही होगा? अब JMM ने साथ छोड़ दिया!

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: मढ़ौरा सीट पर NDA को बड़ा झटका, चिराग की प्रत्याशी सीमा समेत 4 उम्मीदवारों का पर्चा हुआ रद्द

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2025 06:21 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola