Mafia Captured ED Property in Vaishali Bihar: कहा जाता है कि जो कहीं नहीं होता है वह बिहार में हो जाता है। पूरे देश में भ्रष्ट और बेईमानों की संपत्ति जब्त करने वाली केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की संपत्ति पर ही बिहार में दंबगों ने कब्जा कर लिया है। यह मामला वैशाली का है। अब ईडी ने दबंगों के कब्जे से अपनी जमीन को छुड़ाने के लिए बिहार पुलिस से गुहार लगाई है।
एक वक्त था जब बिहार का पूरा शिक्षा महकमा माफियाओ के चंगुल में था। बिहार का शिक्षा महकमा माफियागिरी के भेंट चढ़ चुका था। पैसे के दम पर एडमिशन से लेकर परीक्षा पास कराने का व्यवसाय चल रहा था उस दौर में ही टॉपर घोटाला सामने आया और तब शिक्षा माफियाओं पर एफआईआर दर्ज की गई थी। ईडी ने जांच के बाद माफिया बच्चा राय समेत कई लोगों पर शिकंजा कस उनकी जमीनों को जब्त किया था।
टाॅपर घोटाले के आरोपियों का कारनामा
टाॅपर घोटाले में वैशाली जिले में स्थित विशुन राय काॅलेज और काॅलेज का प्रिंसिपल बच्चा राय बिहार के शिक्षा महकमे में सबसे बड़े माफिया के तौर पर सामने आए थे। जहां बच्चों को अच्छे नंबर दिलाने और टॉपर बनाने का सिंडिकेट चलाया जा रहा था। जांच के बाद बच्चा राय की गिरफ्तारी हुई और एजेंसी ने बच्चा राय के काॅलेज समेत कई सम्पत्तियों को जब्त कर लिया था।
शिक्षा माफिया के दबंगों ने किया कब्जा
जानकारी के अनुसार अब बच्चा राय ने एक बार फिर बच्चों को टाॅपर बनाने वाला काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं माफिया बच्चा राय ने ईडी की संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया है। दबंगों से अपनी जमीन को छुड़ाने के लिए ईडी के असिस्टेंट डायरेेक्टर राजीव रंजन ने भगवानपुर थाने में मामला दर्ज करा कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस बोली- करेंगे कार्रवाई
वहीं इस मामले में एसडीपीओ हाजीपुर ओम प्रकाश ने बताया कि एफआईआर के अनुसार बच्चा राय और उसके गुंडों ने ईडी की संपत्ति पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया था। हमनें फिलहाल निर्माण कार्य रूकवा दिया है। आरोपी बच्चा राय पर भी आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
20 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
22 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines