हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

माफ नहीं करूंगा, बहुत तकलीफ दी...Chirag Paswan का दर्द छलका, चाचा Pashupati Paras पर भड़के, जानें ऑफर पर क्या बोले?

Chirag Paswan VS Pashupati Paras: पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान को उनके चुनाव प्रचार करने का ऑफर दिया है। पारिवारिक विवाद के बीच वे चुनावी रण में उन पर प्यार बरसा रहे हैं, लेकिन भतीजे ने अपनी भड़ास निकालते हुए उनका ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में बहुत कुछ कहा, जानें क्या बोले?

विज्ञापन
Chirag Paswan, Pashupati Paras Hajipur Lok Sabha Seat

अभिषेक कुमार, हाजीपुर

Chirag Paswan Statement on Paras Pashupati: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच चाचा-भतीजे की सियासी रंजिश काफी सुर्खियों में है। चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन का हिस्सा है। चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं जब चिराग पासवान का NDA हिस्सा बने तो उनके चाचा पारस पशुपति ने भाजपा की मोदी सरकार के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पासवान परिवार के विवाद से सभी वाकिफ हैं, लेकिन अब अचानक चाचा अपने भतीजे पर प्यार बरसाने लगे हैं। पशुपति पारस भतीजे चिराग पासवान के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हैं। चाचा का यह ऑफर स्वीकार है या नहीं, इसे लेकर जब सवाल पूछा गया तो चिराग पासवान का दर्द जुबां पर आया और उन्होंने कड़े शब्दों में चाचा को No Thanks कहते हुए उनका साथ लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

 

चाचा पशुपति पारस से समझौता नहीं करेंगे चिराग?

अपने व्यस्त चुनावी अभियान के बीच चिराग पासवान बीती रात हाजीपुर पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद जब वे वापस जाने लगे तो पत्रकरों ने चाचा पारस के प्यार बरसाने और चुनाव प्रचार करने के ऑफर पर सवाल पूछा। सवाल सुनकर चिराग पासवान बोले चाचा आज आशीर्वाद बरसा रहे हैं? पहले यह आशीर्वाद उनके सिर से क्यों हटा लिया गया, मुझे नहीं पता? मुझे परिवार से अलग किया, घर से निकाल दिया क्यों मुझे नहीं पता? पता नहीं क्यों मेरे बुरे वक्त में चाचा ने मेरे साथ बहुत बुरा सलूक किया? परिवार के एक होने की बात पर नेवर कहते थे, क्यों मुझे नहीं पता?

डेढ़ घंटा घर के बाहर खड़ा रहा, फिर दरवाजा खुला और मंझली मां ने दरवाजा खोला, मैंने उनके पैर छूने चाहे तो उन्होंने कदम पीछे हटा लिए, क्यों मुझे नहीं पता? वे कहती हैं कि मेरे साथ जो हुआ, अच्छा हुआ। इन सबके बावजूद आज चाचा पारस समझौता करना चाहते हैं आखिर क्यों? अब में बहुत आगे निकल चुका हूं। पारिवारिक विवादों से ऊपर उठ चुका हूं। आज टारगेट है NDA को बिहार की सभी 40 सीटें जीतकर देना और इस टारगेट को पूरा करने में चाचा पारस की जरूरत नहीं है। मेरे समर्थक मेरे साथ हैं, बहुत है। उन्हें मैं माफ नहीं कर सकता, बहुत तकलीफ दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:चायवाला PM बन सकता, सिलेंडर वाला MP क्यों नहीं? कौन हैं Chhote Lal, 24 साल से लड़ रहे चुनाव, इस बार भी ठोक रहे ताल

पशुपति पारस बैकफुट पर, NDA में बने रहने का ऐलान

बता दें कि बिहार में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस की सियासी दुश्मनी लम्बे समय से चल रही है। टिकट बंटवारे में चिराग के खाते में सभी 5 सीटें जाने और खुद खाली हाथ होने के बाद चाचा पारस अब बैकफुट पर हैं। अब चाचा पारस ने हथियार डाल दिए हैं और न केवल NDA में बने रहने का ऐलान किया है, बल्कि अपनी सीट हथियाने वाले भतीजे चिराग के हाजीपुर की संसदीय सीट से भतीजे के लिए चुनाव प्रचार करने का वादा तक कर दिया है, लेकिन चाचा को सियासी पटखनी देने के बाद चिराग पासवान अब चाचा को माफ़ करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। चाचा के चुनाव प्रचार करने के ऑफर पर चिराग पासवान ने दोटूक कह दिया है NO THANKS

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:बिहार की इस लोकसभा सीट पर आज तक नहीं चुनी गईं महिला सांसद, जिले से निकले हैं 3 मुख्यमंत्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola