हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: पप्पू यादव के साथ लालू ने कर दिया खेल, पूर्णिया सीट पर सस्पेंस बरकरार

Lok Sabha Election 2024 Lalu Pappu Controversy: पप्पू यादव कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल हो गए हैं, लेकिन उनके साथ खेला होने की संभावना है। क्योंकि बीमा भारती ने भी पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव टिकट के लिए दावेदारी ठोकी है। उन्होंने इसी शर्त पर लालू की पार्टी जॉइन की है।

विज्ञापन
पप्पू यादव को नहीं मिलेगा कांग्रेस का सिंबल

अमिताभ कुमार ओझा, पटना

Lok Sabha Election 2024 Lalu Pappu Controversy: बिहार में INDIA गठबंधन में खूब खेला चल रहा है। कहने को INDIA गठबंधन में बिहार में RJD के बाद कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन लालू के पैंतरे ने कांग्रेस को परेशान कर दिया है। कांग्रेस के कई उम्मीदवारों को लालू प्रसाद यादव ने झटका दिया है। इनमे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बाद दूसरा नाम पप्पू यादव का है। बड़े ही तामझाम के साथ कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव की हसरतों पर अब पानी फिरता दिख रहा है।

दरअसल, आजकल लोकसभा चुनाव का माहौल है तो पार्टी छोड़ने और पकड़ने का सिलसिला काफी तेज हो गया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक बीमा भारती ने नीतीश कुमार की पार्टी का दामन छोड़ RJD की सदस्यता ग्रहण कर ली। बताया जा रहा है वो पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इस खबर के बाद पप्पू यादव की नींद उड़ गई है। माना जा रहा है की क्या पप्पू यादव के साथ RJD ने खेल खेल दिया है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:बिहार में JDU के 16 उम्मीदवारों में 4 नए चेहरे, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम?

पप्पू यादव टिकट की शर्त पर महागठबंधन में आए

दरअसल, बीमा भारती के RJD जॉइन करने से पप्पू यादव का पूरा कैलकुलेशन फेल बताया जा रहा है। लालू यादव के आश्वासन पर जदयू से बगावत करने वाली बीमा भारती अब आधिकारिक तौर पर RJD के साथ हो गई हैं। बीमा भारती के RJD जॉइन करने के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।’

विज्ञापन

माना जा रहा है कि वे हर हाल में पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि, 20 मार्च को ही उन्होंने अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कराया था और इस दौरान इनकी एक ही शर्त थी कि पूर्णिया से वे महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस की चौथी लिस्ट: वाराणसी में मोदी को चुनौती देंगे अजय राय; अमेठी-रायबरेली पर सस्पेंस बरकरार

विज्ञापन

बीमा भारती भी टिकट की शर्त पर RJD में आईं

पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए ही अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में किया था। अभी तीन दिनों पहले ही पप्पू यादव ने दिल्ली में पवन खेड़ा और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विलय की घोषणा की थी। हालांकि कांग्रेस जॉइन करने के पहले पप्पू यादव ने पटना में RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाक़ात भी की थी।

पप्पू यादव को यह उम्मीद थी कि कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब उनका सपना यहां टूटता नजर आ रहा है। पप्पू यादव के सियासी करियर पर लालू प्रसाद यादव ने ‘ग्रहण’ लगा दिया है। बीमा भारती के RJD जॉइन करने पर तस्वीरों के साथ पार्टी ने एक्स पर लिखा कि रूपौली, पूर्णिया से माननीय विधायक एवं बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने आज जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण की। तस्वीर में तेजस्वी यादव पार्टी की रसीद बीमा भारती को थमाते भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Bihar में सीट बंटवारे पर कहां फंसा INDIA का पेंच? Video से समझें चुनावी समीकरण

सीटों का बंटवारा नहीं, लालू बांटने में जुटे टिकट

बता दें कि RJD में घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा तो नहीं किया गया है, लेकिन उससे पहले ही टिकट उम्मीदवारों को बांट दिए जा रहे हैं। लालू प्रसाद ने औरंगाबाद सीट से अपने उम्मीदवार अभय कुशवाहा को टिकट दे दिया, जबकि यहां से पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार सिंह दावेदारी ही नहीं, चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे।

विज्ञापन

अब निखिल कुमार सिंह नाराज हो गए है। हालांकि उन्होंने कह दिया है कि वे यहां से निर्दलीय भी लड़ सकते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस को झटका बेगूसराय सीट पर भी लगा है। यहां से कांग्रेस कन्हैया को उम्मीदवार बनाना चाहती थी, लेकिन लालू प्रसाद के कहने पर इस सीट से सीपीआई ने पूर्व विधायक अवधेश राय को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल कैसे आएंगे बाहर? एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में CM भगवंत मान ने बताया पूरा प्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola