बिहार चुनाव के बीच लालू यादव के परिवार पर एक बार फिर ED की तलवार लटकने लगी है। लैंड फॉर जॉब मामले में बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। वहीं आज RJD सुप्रीमों लालू यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसे लेकर बिहार में सियासी घमासाम मच गया है।
RJD सांसद ने क्या कहा?
RJD सांसद संजय यादव से जब लालू यादव की इस पेशी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लालू जी को पहली बार या आखिरी बार नहीं बुलाया गया है। वो कई बार पेशी के लिए जा चुके हैं। बीजेपी इन तरीकों से अपने आप को मजबूत करना चाहती है। RJD और लालू जी का परिवार अपने सिद्धांतों पर इतना अडिग है कि टस से मस नहीं हुए। अब नवंबर तक रोज बिहार में कुछ न कुछ हेडलाइन बनती रहेगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में तेजस्वी ने उड़ाई CM नीतीश की ‘खिल्ली’, कहा- मुख्यमंत्री थका-हारा…
29 साल से चल रहा मामला
तेजस्वी यादव ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। इस पर रिएक्ट करते हुए संजय यादव ने कहा कि अगर यह राजनीतिक साजिश नहीं होती तो पिछले 29 साल से लालू जी पर केस चल रहे हैं, अब तक दूध का दूध और पानी का पानी हो गया होता। कोई सबूत होता तो अब तक मामला हल हो गया होता।
JDU सांसद ने दिया जवाब
लालू यादव की पेशी पर प्रतिक्रिया देते हुए JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का कहना है कि मामला अदालत में चल रहा है, इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। वहीं तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए देवेश ने कहा कि न्यायालय किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं है। वो तो न्याय करेगा। इंतजार करिए सब सामने आ जाएगा।
तेजस्वी ने साधा था निशाना
लैंड फॉर जॉब स्कैम को लेकर तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। तेजस्वी का कहना था कि उन्होंने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी। दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद ही उन्होंने कहा था कि अब पूरे साल बिहार और लालू परिवार ही खबरों में रहेगा।
यह भी पढ़ें- ‘विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई..’, सांसद पप्पू यादव नागपुर हिंसा पर ऐसा क्यों बोले?
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
12 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
21 mins agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
9 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines