'विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई..', सांसद पप्पू यादव नागपुर हिंसा पर ऐसा क्यों बोले?

नागपुर हिंसा मामले में अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई हैं। इन लोगों को सरकार से संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

Pappu Yadav, Pappu Yadav received threats Call।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को मिली धमकी।

विज्ञापन

नागपुर हिंसा मामले में आज लगातार दूसरे दिन जिले के 11 थानों में कफर्यू लगाया गया है। इस बीच इस घटना को लेकर देश में सियासी घमासान मचा है। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग दंगाई हैं। ये लोग संविधान, देश, इंसान और मानवता के विरोधी है। इन लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए।

पप्पू यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग संविधान से ऊपर हो जाए और गीता, कुरान, बाइबिल की आध्यात्मिकता और उदारवादी मानवीय मूल्यों के इतर हो जाए, ऐसी संस्था और ऐसे लोगों की जगह जेल में या श्मशान में होनी चाहिए।

विज्ञापन

छावा फिल्म देखने के बाद भड़का गुस्सा

वहीं इस घटना पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जो लोग दंगे कराएंगे उनके खिलाफ एक्शन होगा। अगर ऐसा हुआ है तो सरकार निष्पक्ष काम कर रही है। वहीं नागपुर हिंसा के 21 आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां पुलिस ने उनको 21 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

इस मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं पहली एफआईआर बजरंग दल और विहिप पर दर्ज की गई है। विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि यह हिंसा सुनियोजित थी। दंगाईयों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। सीएम ने कहा कि छावा फिल्म देखने के बाद लोगों के मन में औरंगजेब के प्रति गुस्सा भड़का।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ