बिहार में तेजस्वी ने उड़ाई CM नीतीश की 'खिल्ली', कहा- मुख्यमंत्री थका-हारा...

बिहार में RJD नेता तेजस्वी यादव ने सुबह-सुबह एक पोस्टर शेयर करके सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। यह पोस्टर सीएम नीतीश कुमार का है, जिसके जरिए तेजस्वी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

Tejashwi Yadav & Nitish Kumar Poster War
विज्ञापन

बिहार, (सौरव कुमार): बिहार चुनाव के मद्देनजर सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव ने सुबह-सबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुटकी ले ली है। तेजस्वी ने नीतीश का पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर मजे लिए हैं। तेजस्वी का यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेजस्वी का पोस्टर

तेजस्वी यादव ने आज सुबह फेसबुक पर नीतीश का पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार गैराज में बैठे दिखाई दे रहे हैं। नीतीश के आसपास ढेर सारे टायर फैले हैं, जिस पर नीतीश कुर्सी लगाए बैठे हैं। वहीं टायर के बीच में जनता बचाओ-बचाओ कहती दिखाई दे रही है। वहीं पोस्टर पर लिखा है कि ’20 साल वाली खटारा सरकार’।

विज्ञापन

क्या बोले तेजस्वी?

सोशल मीडिया पर यह पोस्टर शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका हारा, चहुंओर भ्रष्टाचार का अंधियारा और आम आदमी फिर रहा मारा-मारा। तेजस्वी का यह पोस्टर बिहार में चर्चा का विषय बन गया है।

Tejashwi Yadav released Nitish Kumar Poster

विज्ञापन

तेजस्वी ने किया था ट्वीट

बता दें कि तेजस्वी लगातार बिहार सरकार पर मुखर नजर आ रहे हैं। बीते दिन भी उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए बिहार के बढ़ते अपराध पर सवाल उठाए थे। तेजस्वी का कहना था कि सीएम की नाक के नीचे राजधानी पटना में लूट, हत्या, चोरी, रंगदारी, बलात्कार और भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं हो रही हैं। यही सीएम के रूप में नीतीश की एकमात्र उपलब्धि है।

विज्ञापन

बिहार में कब हैं चुनाव?

बिहार विधानसभा का सत्र इसी साल में खत्म हो रहा है। ऐसे में अक्टूबर में बिहार चुनाव का ऐलान संभव है। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए पक्ष और विपक्ष ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ