Lalu Prasad Yadav Slams Nitish Kumar and Giriraj Singh: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह के राज में और नीतीश कुमार के राज में कोई फर्क नहीं है। गिरिराज की आदत है, इसी तरह की बात बोलते रहता है। हिंदू-मुस्लिम सब रहेगा।
वहीं दंगा-फसाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा? वहीं तेजस्वी यादव के बयान प्रदेश में कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी नीतीश कुमार की होगी इस पर उन्होंने कहा कि ठीक बोले है।
कांग्रेस ने भी साधा निशाना
कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी अब भ्रमित हो गई है। पहले राम-राम कर रही थी, फिर सनातन-सनातन कह रही थी, अब हिंदू-हिंदू पर आ गई है। राम-राम छोड़कर जाम-जाम में फंस गए हैं। ये बीजेपी सांसद की भाषा नहीं है, नीतीश कुमार जी की भाषा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में बीजेपी के बड़े नेता वहीं बोलेंगे जो अररिया के सांसद बोल रहे हैं।
बीजेपी सांसद के बयान पर बोला हमला
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के राज में आपके गठबंधन का एक सांसद किस प्रकार की भाषा बोल रहा है अगर अररिया में रहना है तो हिंदू-हिंदू बोलना है। इसका मतलब बिहार में रहना है तो हिंदू-हिंदू बोलना है। बता दें कि इन दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीमांचल के जिलों में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं। इसको लेकर आरजेडी इन दिनों बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमलावर है।
ये भी पढ़ेंः UP उपचुनाव की कमान संभालेगा RSS, मथुरा में भागवत-योगी की मुलाकात के क्या मायने?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines