बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष उनकी पत्नी राबड़ी देवी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि दोनों को ’10 सर्कुलर रोड’ पर अलॉट हुआ बंगला खाली करने के लिए नोटिस मिला है। वहीं राबड़ी देवी बंगला खाली करने का नोटिस देखकर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि बंगला खाली नहीं करेंगे, फोर्स भेज कर खाली करा सकते हो तो कर लो। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं तो फोर्स भेजकर बंगला खाली कर सकते हैं तो कर लें। हम तो बंगाल खाली नहीं करेंगे।
बिहार की वर्तमान BJP सरकार के भवन निर्माण विभाग ने दोनों को पटना का हाई-प्रोफाइल सरकारी आवास खाली करने का आधिकारिक फरमान भेज दिया है। यह बंगला इसलिए खाली कराया जा रहा है, क्योंकि यह बंगला भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे से कैबिनेट मंत्री बने नंदकिशोर राम को अलॉट हुआ है और उन्हें इस बंगले में शिफ्ट करना है। इसलिए सरकार का आदेश मिलते ही विभाग ने बंगले को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। राबड़ी देवी को नोटिस भेजकर निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द सरकारी आवास को खाली कर दें।
पटना का VVIP इलाका है 10 सर्कुलर रोड
बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में ’10 सर्कुलर रोड’ पर कई बंगले बने हैं। यहीं से प्रदेश की राजनीति का संचालन होता है। यहां बने एक बंगले से लालू-राबड़ी अपने परिवार की राजनीतिक गतिविधियों को पिछले कई साल से संचालित कर रहे हैं, लेकिन अब यह बंगला उनका नहीं रहेंगा। क्योंकि यह बंगला सम्राट चौधरी की सरकार में मंत्री नंदकिशोर को अलॉट कर दिया गया है।
राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के नोटिस पर बिहार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की और बताया कि नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को साल 2025 के आखिर में 10 सर्कुलर रोड पर बना 39, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था, लेकिन उन्हें पुराना बंगला खाली करने का नोटिस भेजना पड़ रहा है।
मंत्री लेशी सिंह के लापरवाही के आरोप
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि राबड़ी देवी को नया बंगला अलॉट किया गया है, बावजूद इसके लालू परिवार और राबड़ी देवी पुराने ’10 सर्कुलर रोड’ वाले बंगले में ही रह रहे हैं। यह सरासर लापरवाही है। अब विभाग ने बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को दे दिया है, इसलिए राबड़ी देवी जी को यह बंगला खाली करना ही होगा। उनके लिए 39, हार्डिंग रोड वाले नए आवास को तैयार कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines